
'...आप राहुल गांधी को वो पाठ पढ़ाएं', बीजेपी ने खड़गे को किस बात पर दी ये सलाह?
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने नेताओं को वही गारंटी देने की नसीहत दी थी, जिन्हें पूरा किया जा सके. इसे आधार बनाकर अब बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में आर्थिक संकट की खबरों के बीच नेताओं को वही वादे करने की नसीहत दी थी जिन्हें पूरा किया जा सके. कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ कहा था कि उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें. नहीं तो सरकार दिवालियापन की कगार पर पहुंच जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर अब सियासी घमासान मच गया है. केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने खड़गे के बयान को आधार बनाकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई चीजों को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बोला है, राहुल गांधी को बताया है क्या? कई चुनाव से खट-खटाखट चल रही घोषणाओं का क्या होगा? जो बोला है, बजट में उसका प्रावधान है कि नहीं? रविशंकर प्रसाद ने हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस ने कई वादे किए थे कि ये कर देंगे, वो कर देंगे. अब वहां के सीएम कह रहे हैं कि वेतन बाद में ले लेना.
उन्होंने टॉयलेट पर टैक्स की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर घोषणाएं करके जनता को मूर्ख बनाने और किसी योजना को अमल में नहीं लाने का आरोप लगाया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक में पांच गारंटी की घोषणा की गई थी लेकिन हुआ क्या. हो क्या रहा है वहां. कर्नाटक में अब फ्री बस को रिव्यू करने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर हमने 11 करोड़ किसानों को 6-6 हजार रुपये देने का वादा दिया था तो उसे पूरा किया हमने. बीजेपी जो कहती है, उसे जमीन पर उतारती भी है.
यह भी पढ़ें: खड़गे ने की कर्नाटक सरकार की खिंचाई, CM की सफाई... क्या है 'शक्ति स्कीम' जिसपर मचा बवाल?
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम जमीनी हालात देखकर वादे करते हैं और जो वादे करते हैं, उसे डिलीवर भी करते हैं. उन्होंने कहा कि खड़गे साहब, आपको जो ज्ञान आया है वह और जल्दी आना चाहिए था. आप राहुल गांधी को वो पाठ पढ़ाएं. उन्होंने कहा कि झारखंड में जनता की आंखों में धूल झोंकने की बात कही जा रही है. कांग्रेस पार्टी ने अपने अध्यक्ष के माध्यम से पहली बार स्वीकार किया है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को इस वक्तव्य के बाद देश से माफी मांगनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें...', कर्नाटक सरकार के संकट पर खड़गे की खरी-खरी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










