
आप भी यूज करते हैं Dell का लैपटॉप तो तुरंत करें ये काम वर्ना हैक हो सकता है डिवाइस
AajTak
Dell के लैपटॉप्स, डेस्कटॉप्स और टैबलेट में चार वल्नेरेबिलिटी मिले हैं. इससे हैकर्स Dell के डिवाइस को हैक कर सकते हैं. इससे Dell के 3 करोड़ से अधिक कंप्यूटर्स प्रभावित हुए हैं. Dell ने इसको लेकर कन्फर्म किया है और इसको फिक्स करने के लिए एक पैच भी जारी किया है.
Dell के लैपटॉप्स, डेस्कटॉप्स और टैबलेट में चार वल्नेरेबिलिटी मिले हैं. इससे हैकर्स Dell के डिवाइस को हैक कर सकते हैं. इससे Dell के 3 करोड़ कंप्यूटर्स प्रभावित हुए हैं. Dell ने इसको लेकर कन्फर्म किया है और इसको फिक्स करने के लिए एक पैच भी जारी किया है. ये वल्नेरेबिलिटी Dell के BIOSConnect फीचर में मिले हैं. इस फीचर को रिमोट रिकवरी और फर्मवेयर अपडेट के लिए डिजाइन किया गया है. अब इसका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं. Dell ने इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. सभी प्रभावित डिवाइस के लिए ये BIOS पैच रिलीज कर रहा है. Eclypsium के सिक्योरिटी रिसर्चर ने इसको डिस्कवर किया था. रिसर्चर के अनुसार इस इशू से लगभग 129 टाइप्स के Dell के लैपटॉप्स, डेस्कटॉप्स और टैबलेट प्रभावित हैं. इसमें वो मॉडल्स भी शामिल हैं जो एंटरप्राइजेज के लिए स्पेसिफिकली बनाए गए हैं और सिक्योर बूट सिक्योरिटी स्टैंडर्ड के साथ आते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












