
आप भी करते हैं ये 4 गलतियां? बम की तरह फट जाएगा स्मार्टफोन, बदलें ये आदतें
AajTak
Phone Blast: अगर आप भी कुछ गलतियां करते हैं तो आपका फोन बम की तरह फट सकता है. फोन या बैटरी ब्लास्ट होने की स्थिति में यूजर की जान तक जा सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप फोन का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें.
स्मार्टफोन की बैटरी फटने की कई रिपोर्ट्स आती रहती हैं. लोग इसमें मोबाइल कंपनी को दोष देते हैं. लेकिन, कई बार गलती कस्टमर की भी होती है. अगर स्मार्टफोन में फॉल्ट नहीं है तो यूजर की लापरवाही से भी फोन की बैटरी फट सकती है या मोबाइल में आग लग सकता है.
यूजर की थोड़ी-सी लापरवाही काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है. कई केस में यूजर की जान तक जा सकती है. ऐसे में जरूरी है कि फोन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाए. इससे फोन के ब्लास्ट होने की नौबत नहीं आएगी.
ओवरलोड से हो सकती है दिक्कत
हर किसी की अपनी-अपनी क्षमता होती है. फोन के केस में ऐसा होता है. अगर आपने स्मार्टफोन पर बहुत ज्यादा लोड दे दिया तो ये हीट होने लगता है. ज्यादा हीट होना फोन ब्लास्ट का कारण बन सकता है. इस वजह अगर फोन की मेमोरी को 75-80 परसेंट तक खाली रखें और बहुत सारे ऐप्स एक साथ ओपन ना करें.
ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल
फोन को हमेशा ओरिजिनल चार्जर से ही चार्झ करें. कई बार इसको हम इग्नोर कर देते हैं. इससे फोन की बैटरी पर असर पड़ता है. गलत चार्जर के इस्तेमाल से फोन बैटरी हीट होने लगती है. ज्यादा देर तक इसका इस्तेमाल फोन ब्लास्ट का कारण बन सकता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












