
'आप गारंटी लेते हो...', छापा मारने पहुंचे ED के अफसरों से अमानतुल्लाह खान की जोरदार बहस, VIDEO
AajTak
यह घटना सुबह आठ बजे के आसपास की है, जब ईडी की टीम अमानतुल्लाह के घर में दाखिल नहीं हो पाई तो दिल्ली पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर सोमवार सुबह जब ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. अमानतुल्लाह ने शुरुआत में ईडी की टीम को घर के भीतर दाखिल नहीं होने दिया, जिसे लेकर बड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.
यह घटना सुबह आठ बजे के आसपास की है, जब ईडी की टीम अमानतुल्लाह के घर में दाखिल नहीं हो पाई तो दिल्ली पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय पुलिस स्टेशन जामिया नगर के एसएचओ नरपाल सिंह अमानतुल्लाह खान को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आप अगर घर के अंदर नहीं आने देना चाहते तो आप खुद घर के बाहर आ जाए और पूछताछ में सहयोग करें. लेकिन इसके बावजूद विधायक खान लगातार बहस करते रहे.
उन्होंने कहा कि अगर मेरी गिरफ्तारी के बाद मेरी सास की मौत हुई तो क्या आप जिम्मेदारी लेंगे? खान ने कहा कि आप जिम्मेदारी लीजिए कि अगर मेरी सास की मौत हुई तो आपकी जिम्मेदारी होगी. वीडियो में ईडी के एक अधिकारी कहते है की आप तेज आवाज में बात करके खुद अपनी सास को परेशान कर रहे हैं. आप खुद फ्लैट के बाहर आ जाएं. वीडियो में विधायक ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं- पिछले साल भी अक्टूबर महीने में आपने मेरे इसी घर में रेड की थी तो अब क्या तलाशने आए हैं?
यह भी पढ़ें: Live: 7 अफसरों की टीम, वक्फ बोर्ड केस में एक्शन, अमानतुल्लाह के घर रेड की एक-एक डिटेल
इस पर ईडी के अधिकारी अमानतुल्लाह को कहते हैं कि आप तेज आवाज में बोलकर अपनी सास को खुद परेशान कर रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









