
'आप एक दलित मंत्री को अयोग्य कैसे कह सकते हैं...?', DMK सांसद की टिप्पणी पर लोकसभा में मचा हंगामा
AajTak
डीएमके सांसद की यह टिप्पणी कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पसंद नहीं आई. उन्होंने टीआर बालू के व्यवहार की आलोचना करते हुए उनसे, एल मुरुगन से माफी मांगने को कहा. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इस विवाद में शामिल हो गए
लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान तीखी नोकझोंक देखी गई. डीएमके सांसद टीआर बालू ने केंद्र सरकार पर धन के आवंटन में तमिलनाडु के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाया. बालू ने कहा कि केंद्र सरकार साइक्लोंन मिचौंग से प्रभावित तमिलनाडु को पर्याप्त समर्थन देने में विफल रही. इन आरोपों के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दृढ़ता से कहा कि केंद्र सरकार धन के वितरण में कोई भेदभाव नहीं करती है. उन्होंने टीआर बालू का नाम लिए बिना उन पर खास एजेंडे के साथ विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया.
जब डीएमके एमपी टीआर बालू ने चक्रवात से पहले पर्याप्त चेतावनी देने में विफलता के लिए केंद्र की आलोचना की, तो राज्य मंत्री एल मुरुगन ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसको लेकर बालू, मुरुगन पर भड़क गए. उन्होंने कहा, 'रोक-टोक मत करो. आप सांसद बनने के लिए अयोग्य हैं... आप मंत्री बनने के लिए अयोग्य हैं! बैठ जाओ!' डीएमके सांसद की यह टिप्पणी कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पसंद नहीं आई. उन्होंने टीआर बालू के व्यवहार की आलोचना करते हुए उनसे, एल मुरुगन से माफी मांगने को कहा.
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'आप हमारे मंत्री को अयोग्य नहीं कह सकते. अपने शब्द वापस लें...उन्हें रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए'. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इस विवाद में शामिल हो गए और उन्होंने टीआर बालू को फटकार लगाते हुए कहा, 'आप उन्हें अयोग्य कैसे कह सकते हैं? DMK सरकार अयोग्य है! कांग्रेस अयोग्य है! आपने एक दलित मंत्री को अयोग्य कहा...आप पूरे एससी समुदाय का अपमान कर रहे हैं'. दोनों पक्षों के सदस्यों की ओर से नारेबाजी होने लगी, जिससे सदन में भारी हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष के सांसदों ने 'टीआर बालू माफी मांगें' का नारा लगाया.
अधीर रंजन और निर्मला सीतारमण की भी हुई थी नोंकझोक
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा कर्नाटक का मामला उठाने के बाद सोमवार को भी लोकसभा में केंद्रीय धन के आवंटन पर वाकयुद्ध छिड़ गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र गैर-भाजपा शासित राज्यों के लिए धनराशि रोक रहा है, जिस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. प्रश्नकाल के दौरान सीतारमण ने कहा, 'यह आशंका कि कुछ राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, एक पॉलिटिकनल नैरेटिव है. मुझे खेद के साथ यह कहना पड़ रहा है कि कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए एक मनगढंत मुद्दा उठा रहे हैं'. उन्होंने कहा कि कोई भी वित्त मंत्री वित्त आयोग की सिफारिशों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता. निर्मला सीतारमण ने कहा, 'यह संभव ही नहीं है कि कोई वित्त मंत्री कहे कि मुझे यह राज्य पसंद नहीं है, उसका भुगतान रोक दो'.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







