
आपसी कलह के चलते 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर की हत्या, झारखंड के जंगल में मिली लाश
AajTak
पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वाई.एस. रमेश ने बताया कि पलामू डिवीजन के जोनल कमांडर छोटू खेरवार की मंगलवार रात चिपदोहर थाना क्षेत्र के भीमपाल जंगल में अन्य माओवादियों ने हत्या कर दी. उसकी लाश वहीं जंगल से बरामद की गई है.
झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित संगठन की आंतरिक कलह में सीपीआई (माओवादी) के एक कमांडर की हत्या कर दी गई. उस कमांडर पर 15 लाख रुपये का इनाम था. उसकी मौत के बारे में बुधवार को पुलिस ने जानकारी दी.
पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वाई.एस. रमेश ने बताया कि पलामू डिवीजन के जोनल कमांडर छोटू खेरवार की मंगलवार रात चिपदोहर थाना क्षेत्र के भीमपाल जंगल में अन्य माओवादियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी. उसकी लाश वहीं जंगल से बरामद की गई है.
पलामू रेंज के डीआईजी वाई.एस. रमेश ने इस मामले में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की खबर मिलने के बाद लाश को बरामद करने के लिए पुलिस कर्मियों को सुदूर स्थान पर भेजा गया है.
पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वाई.एस. रमेश के मुताबिक, कुख्यात छोटू खेरवार कई आपराधिक मामलों में वांछित था. उन्होंने बताया कि उसकी मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











