
आपको मिल रहा है दिवाली बोनस? इस तरह समझदारी से करेंगे इस्तेमाल तो फायदे में रहेंगे
AajTak
Diwali bonus use: अगर आप को भी बोनस मिलने वाला है या मिल चुका है, तो जाहिर है आपके लिए यह खुश होने का मौका है. लेकिन अगर आप इस बोनस का सही इस्तेमाल करेंगे तो खुशी दोगुनी हो जाएगी.
Diwali bonus use: केंद्र सरकार ने दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट देते हुए उन्हें बोनस देने का ऐलान किया है. इसी तरह बहुत-सी निजी कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस दे रही हैं. अगर आप को भी बोनस मिलने वाला है या मिल चुका है, तो जाहिर है आपके लिए यह खुश होने का मौका है. आपने तो योजनाएं भी बनानी शुरू कर दी होंगी कि इस बोनस को कहां खर्च करना है. लेकिन अगर आप इस बोनस का सही इस्तेमाल करेंगे तो खुशी दोगुनी हो जाएगी. (फाइल फोटो: Getty Images)
महंगे गैजेट पर खर्च करने से पहले थोड़ा ठहरिए, अगर आप बोनस की इस राशि का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो आपके वित्तीय सेहत के लिए यह काफी अच्छा रहेगा. इसमें कोई शक नहीं कि कोरोना काल में ज्यादातर लोगों की वित्तीय सेहत अच्छी नहीं रही है, इसलिए पैसे को समझदारी से ही खर्च करने में भलाई है. आइए हम आपको बताते हैं कि आप बोनस का सही इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं. (फाइल फोटो: Getty Images)
कैश भुगतान से खरीदें अप्लायंसेज: अगर आपको इस बार दिवाली पर अपने घर के लिए अप्लायंसेज खरीदने हैं या धनतेरस पर सोने-चांदी में निवेश करना है तो आप इसे ईएमआई, ‘बाय नाउ, पे लेटर’ जैसी स्कीम से लेने की जगह बोनस के पैसे की मदद से कैश में खरीदें. इससे आप एक साल में 15 से 20 फीसदी का भारी ब्याज देने से बच जाएंगे और आपके बोनस का सही इस्तेमाल होगा. यही नहीं अगर आपने कहीं हॉलिडे पर जाने की तैयारी कर रखी है तो उसके लिए भी क्रेडिट कार्ड से खर्च करने की जगह बोनस की रकम से एडवांस पेमेंट करना समझदारी रहेगा. (फाइल फोटो)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












