
'आपको पचासों कॉल की माननीय...', शूटर के एनकाउंटर के बाद अतीक ने एक नेता को किया फोन
AajTak
अपने करीबी के एनकाउंटर के बाद माफिया अतीक अहमद एक सफेदपोश के संपर्क में था और मदद की भीख मांग रहा था. फेसटाइम पर अतीक ने कई बार कॉल किया. फेसटाइम पर बात नहीं होने पर अतीक ने नॉर्मल कॉल किया था. नॉर्मल कॉल को सफेदपोश ने उठा लिया था. जैसे ही कॉल उठा तो अतीक बोला, तभी नेता ने फोन काट दिया.
प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की सरेआम हत्या के मामले में फंसे माफिया डॉन अतीक अहमद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एसटीएफ की रडार पर अतीक अहमद मामले में एक सफेदपोश है. सूत्रों के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद एक सफेदपोश के संपर्क में था और मदद की भीख मांग रहा था.
इस सफेदपोश से अतीक अहमद ने संपर्क करने की कोशिश की. फेसटाइम पर अतीक ने कई बार कॉल किया. फेसटाइम पर बात नहीं होने पर अतीक ने नॉर्मल कॉल किया था. नॉर्मल कॉल को सफेदपोश ने उठा लिया था. जैसे ही कॉल उठा तो अतीक बोला, 'फेसटाइम पर आपको पचासों कॉल की माननीय... आप मेरा फोन क्यों नहीं उठा रहे. बात काहे नहीं कर रहे.'
माफिया अतीक अहमद की आवाज सुनते ही नेता ने फोन काट दिया. एसटीएफ को प्रयागराज से जुड़े 3 नेताओं पर शक है. सूत्रों के मुताबिक, तीन प्रभावशाली नेताओं में से किसी एक को अतीक अहमद ने कॉल किया था. अब एसटीएफ की टीम उस नेता की तलाश कर रही है. साथ ही उस नेता से अतीक अहमद के रिश्तों की भी पड़ताल की जा रही है.
शाइस्ता के हाथों में अतीक के गैंग की कमान!
इस बीच प्रयागराज केस में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सूत्र बताते हैं कि अतीक के जेल जाने के बाद उसके गैंग की कमान शाइस्ता परवीन ने संभाल ली थी. यही नहीं शाइस्ता परवीन ने ही उमेश पाल हत्याकांड की पूरी साजिश रची. पुलिस ने शाइस्ता को 120बी का आरोप बनाया है और 25 हजार का इनाम है.
उमेश हत्याकांड को अंजाम देने से लेकर शूटरों के फरार होने का पूरा प्लान शाइस्ता ने ही बनाया था. हत्याकांड के बाद उसने हर शूटर को एक-एक लाख रुपए दिए थे. इसका पता चलने के बाद ही पुलिस ने शाइस्ता पर 25 हजार के इनाम का एलान किया था, लेकिन पुलिस को ये सब पता चलते-चलते काफी देर हो चुकी थी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











