
'आपको दिखता नहीं...' नेत्रहीन महिला बैंककर्मी को LPG कनेक्शन देने से एजेंसी का इंकार
AajTak
संगीता कोल्हापुरे उस समय हैरान रह गईं जब परमार गैस एजेंसी एजेंसी ने उन्हें गैस कनेक्शन देने से साफ मना कर दिया. कनेक्शन नहीं देने के पीछे का कारण संगीता द्वारा गैस एजेंसी से पूछा गया तो उन्हें कहा गया कि वह नेत्रहीन हैं, इसलिए कनेक्शन नहीं दिया जा सकता.
महाराष्ट्र के पुणे जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां पर नेत्रहीन महिला (पूर्णत: दृष्टिबाधित) को गैस एजेंसी ने कनेक्शन देने से इंकार कर दिया. एजेंसी ने बाकायदा लिखित में दिया है कि हमने कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात की, लेकिन वहां से भी गैस कनेक्शन देने से मना कर दिया. महिला बैंककर्मी है और हाल ही में उसका लोनावला ट्रांसफर हुआ है. अब महिला ने सरकारगैस से मदद मांगी है.
दरअसल, संगीता कोल्हापुरे बैंककर्मी हैं. हाल ही में उनका ट्रांसफर मुंबई से लोनावला वाली ब्रांच में हुआ है. वह यहां अपने बच्चे के साथ किराए के कमरे में रहती हैं. कमरे पर गैस सिलेंडर नहीं होने के कारण उन्हें खाना बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए उन्होंने लोनावाला में परमार गैस एजेंसी में गैस कनेक्शन के लिए आवेदन दिया.
मगर, संगीता कोल्हापुरे उस समय हैरान रह गईं जब परमार गैस एजेंसी एजेंसी ने उन्हें गैस कनेक्शन देने से साफ मना कर दिया. कनेक्शन नहीं देने के पीछे का कारण संगीता द्वारा गैस एजेंसी से पूछा गया तो उन्हें कहा गया कि वह नेत्रहीन हैं, इसलिए कनेक्शन नहीं दिया जा सकता.
एजेंसी ने लिखित में किया मना
परमार गैस एजेंसी ने बकायदा एक पेपर संगीता के नेत्रहीन होने पर गैस कनेक्शन नहीं देने की बात लिखकर दी है. पेपर पर लिखा गया है '' संगीत कोल्हापुरे अंधी हैं, इस कारण से उन्हें गैस कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है.''
संगीता नेत्रहीन, भविष्य में हो सकती है कोई दुर्घटना- गैस कंपनी

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







