
आपको कौन-सा राशन कार्ड बनवाना चाहिए? हर रंग के मायने, अगर नहीं लेंगे अनाज तो ये वाला बनवाएं... जानें इनके प्रकार और फायदे
AajTak
Types Of Ration Card In India : आधार कार्ड (Aadhar Card) के आने से पहले राशन कार्ड की काफी ज्यादा अहमियत थी.भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राशन कार्ड 4 प्रकार के होते हैं, जिनकी पहचान अलग-अलग रंगों से होती है. इनमें नीला, गुलाबी, सफेद और पीला राशन कार्ड शामिल हैं.
देश में राशन कार्ड (Ration Card) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, जो नागरिक की पहचान और रेजिडेंशियल प्रूफ के लिए तो आवश्यक है ही, बल्कि इसके अलावा सब्सिडी वाला खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए जरूरी होता है. राशन कार्ड की जरूरत कई जगह पड़ती है, फिर चाहे राशन की दुकान से सरकारी योजना के तहत खाद्यान्न लेना हो या फिर बैंक अकाउंट खुलवाने, स्कूल व कॉलेज में, कोर्ट कचहरी में, सरकारी और निजी कार्यालयों में उपयोग के लिए. सरकार कई तरह के राशन कार्ड लोगों को जारी करती है. इन Ration Card के अलग-अलग रंगों के मुताबिक अलग-अलग विशेषताएं होती हैं. आम तौर पर परिवार की आय के आधार पर राशन कार्ड जारी किया जाता है. आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
आधार के आने से पहले सबसे बड़ा प्रूफ
आधार कार्ड (Aadhar Card) के आने से पहले राशन कार्ड की काफी ज्यादा अहमियत थी, हालांकि ये अभी भी बहुत है. न केवल सरकारी राशन, बल्कि नागरिकता साबित करने का अहम प्रूफ माना जाने वाले ये कार्ड गरीबों के साथ ही समृद्ध परिवारों के लिए भी जरूरी होता है. राशन कार्ड राज्य सरकार की तरफ से जारी किया जाता है. इसलिए अलग-अलग राज्यों के राशन कार्ड में आपको अंतर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा इन कार्डों पर मिलने वाले सरकारी फायदे भी राज्यों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं.
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राशन कार्ड 4 प्रकार के होते हैं, जिनकी पहचान अलग-अलग रंगों से होती है. इनमें नीला (Blue), गुलाबी (Pink), सफेद (White) और पीला (Yellow) राशन कार्ड शामिल हैं. इन्हें अलग-अलग आय वर्ग के लोगों को जारी किया जाता है.
नीला-हरा-पीला राशन कार्ड
गरीबी रेखा (Poverty Line) से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के लिए जारी किए जाने वाले राशन कार्ड का रंग नीला, हरा, या पीला होता है, ये रंग राज्य या संघीय क्षेत्र के आधार पर तय होते हैं. इस कार्ड पर अधिकतम लाभ की अनुमति मिलती है और ये उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है, जिनके पास LPG कनेक्शन तक नहीं है. ग्रामीण इलाकों में सालाना 6400 रुपये तक की आमदनी वाले परिवार को यह राशन कार्ड जारी होता है. वहीं शहरी इलाकों में अधिकतम 11,850 रुपये सालाना आमदनी वाला परिवार यह राशन कार्ड बनवा सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











