
आपके दर्द की वजह स्मार्टफोन तो नहीं? कैसे हाथों को 'बीमार' कर सकता है मोबाइल
AajTak
Smartphone Hand Pain: क्या आपके हाथों में अक्सर दर्द रहता है? इसकी वजह आपका स्मार्टफोन तो नहीं है. आपने शायद इससे पहले इस पर कभी ध्यान नहीं दिया हो, लेकिन ज्यादा वक्त तक फोन हाथ में होल्ड करने पर कई बार दर्द होने लगता है. कई बार ये दर्द लंबे समय तक रहता है. आइए जानते हैं किस तरह से स्मार्टफोन आपके हाथों के लिए खतरनाक बनता जा रहा है.
स्मार्टफोन हम सभी की रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. ऑफिस के लिए मेल लिखना हो या फिर सोशल मीडिया पर कोई वीडियो देखना हो, हम ये सभी काम स्मार्टफोन पर ही करते हैं. इसकी वजह से हमारे शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ रहे हैं, जिस पर हमारा ध्यान कम जाता है.
सबसे ज्यादा चर्चा हम करते हैं स्मार्टफोन की वजह से हमारी आंखों पर पड़ने वाले असर की. हमारा फोकस हमेशा स्क्रीन टाइम पर रहता है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया इसका आपके हाथों पर क्या असर होता है.
रिपोर्ट्स की मानें तो हमारे हाथ की उंगलियों पर स्मार्टफोन यूज का सबसे ज्यादा असर दिखता है. आप देखेंगे कि हाथ की कनिष्ठा (Pinky) और अंगुठे पर इसका बहुत ज्यादा असर है. सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि टैबलेट और वीडियो गेम कंट्रोलर की वजह से भी ऐसा ही होता है.
अगर आप बहुत ज्यादा टाइपिंग करते हैं, तो आपके अंगुठे और उंगलियों में दर्द होने लगता है. इसी तरह से आप वीडियो गेम कंट्रोलर देर तक यूज करते हैं, तो भी हाथों में दर्द होने लगता है. ऐसा ही कुछ फोन को देर तक होल्ड करने से होता है. कई बार आपने देखा होगा कि आपकी उंगली पर फोन की वजह से निशान बन जाता है.
ये भी पढ़ें- एक वीडियो कॉल और कंपनी को लगा 207 करोड़ का झटका, CFO से कर्मचारी तक सब नकली
आप फोन किस तरह से होल्ड करते हैं, इसका असर आपकी कलाई पर भी पड़ता है. अगर आप अपने फोन को ज्यादा वक्त तक पकड़े रहते हैं, तो कनिष्ठा उंगली और अंगुठे में दर्द शुरू हो जाता है. इस कंडीशन को स्पेशल टर्म 'स्मार्टफोन फिंगर' दिया गया है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











