
'आपके ट्वीट की जरूरत नहीं, अपना देश संभालें...', पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को केजरीवाल का करारा जवाब
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने आज दिल्ली में हो रहे मतदान को लेकर एक ट्वीट किया. साथ ही उन्होंने केजरीवाल की वोटिंग के बाद वाली तस्वीर भी ट्वीट की. इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई. केजरीवाल ने फवाद चौधरी को नसीहत देते हुए कहा कि इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं, आप अपने देश को संभालिए. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











