
आपके आधार नंबर से न हो जाए फर्जीवाड़ा, कैसे रहें सचेत? UIDAI ने दिए टिप्स
AajTak
आधार कार्ड (Aadhaar Card) के माध्यम से भी लोगों को चूना लगाने की कोशिश जालसाज कर रहे हैं. इसे देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को सचेत किया है और ऐसे फर्जीवाड़े से बचने के लिए चेतावनी भी दी है.
देश में ऑनलाइन या लोगों के डॉक्यूमेंट से फर्जीवाड़ा करने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. अब इसी कड़ी में आधार कार्ड (Aadhaar Card) के माध्यम से भी लोगों को चूना लगाने की कोशिश जालसाज कर रहे हैं. इसे देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को सचेत किया है और ऐसे फर्जीवाड़े से बचने के लिए चेतावनी भी दी है. (फाइल फोटो: Reuters) पब्लिक कंप्यूटर्स से डाउनलोड ई-आधार को डिलीट करें: UIDAI का कहना है कि अगर आप अपने आधार कार्ड को किसी पब्लिक कंप्यूटर या इंटरनेट कैफे से डाउनलोड कर रहे हैं तो काम होने के बाद उसे वहां से तुरंत डिलीट कर दें. पब्लिक कंप्यूटर में आधार कार्ड के ई-कापी को छोड़ने से आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं. ओटीपी शेयर न करें: UIDAI ने कहा है कि उसके दफ्तरों से किसी से भी ओटीपी नंबर या अन्य व्यक्तिगत ब्योरा नहीं मांगा जाता. इसलिए आधार से जुड़े नंबर पर आने वाले ओटीपी (OTP) को किसी भी दूसरे व्यक्ति से शेयर न करें. (फाइल फोटो)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












