
'आपकी शराब पीने की आदत से मैं तंग आ चुका हूं', गुस्से में बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
गुजरात के राजकोट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे ने अपने पिता की शराब की आदत और लगातार होने वाले झगड़ों से तंग आकर उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक कल्पेशभाई लंबे समय से शराब के आदी थे और लिवर भी खराब हो चुका था, जिससे घर में तनाव रहता था.
गुजरात के राजकोट शहर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बेटा अपने पिता की शराब पीने की आदत से परेशान था. इस वजह से आए दिन होने वाले झगड़ों से वह तंग आ चुका था और एक दिन वह अपने होश खो बैठा. इस संबंध में मृतक के बड़े भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पिता की शराब पीने की आदत से परेशान था बेटा
पुलिस ने मृतक के बेटे को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायत के अनुसार, मृतक कल्पेशभाई को कई साल से शराब पीने की आदत थी और उनका लिवर खराब हो गया था. इस कारण कल्पेशभाई का अपने बेटे ऋषभ और पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था. कल्पेशभाई को डेढ़ महीने पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका बेटा ऋषभ उनकी देखभाल कर रहा था.
कैसे शुरू हुआ झगड़ा?
शनिवार को ऋषभ ने अचानक अपने अंकल हितेशभाई को फोन किया और बताया कि उसके पिता सोने के बाद नहीं जागे. उन्हें जगाने की कोशिश करने के बावजूद वह नहीं जगे. इसके बाद हितेशभाई और उनके छोटे भाई कल्पेशभाई के घर पहुंचे तो उन्हें वहां उनकी लाश मिली. ऋषभ के अनुसार, उसकी अपने पिता के साथ कहासुनी हो गई थी.
मामला इतना गरमा गया कि उसने अपने पिता से कहा, 'आपकी शराब पीने की आदत के कारण सारे पैसे आपके इलाज पर खर्च हो चुके हैं, फिर भी आप सुधर नहीं रहे हैं. आप अपनी आदत नहीं छोड़ रहे हैं. आपकी आदतों से तंग आकर मैं और मेरी मां भी अलग हो गए हैं.'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










