
'आपका रंग थोड़ा ज्यादा गोरा है और...', जॉब इंटरव्यू के फाइनल राउंड में रिजेक्ट हुई लड़की
AajTak
हाल में एक लड़की को सिर्फ इसलिए नौकरी इंटरव्यू में रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि उसका रंग थोड़ा ज्यादा गोरा था. लड़की ने पूरा किस्सा लिंक्डइन पर शेयर किया तो लोग हैरान रह गए.
आज के समय में दफ्तर में वर्क कल्चर बेहतर रूप में बदला है. इससे जुड़े कई किस्से भी सोशल मीडिया पर पढ़ने को मिल जाते हैं लेकिन कई जगह अब भी स्थिति इतनी अजीब है कि जानकर हैरानी होती है.
हाल में एक महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तो लोग हैरान रह गए. प्रतीक्षा जिचकर ने लिंक्डइन पर नौकरी के लिए इंटरव्यू पास करने के दौरान हुए एक अजीब अनुभव को साझा किया. उसने लिखा कि कैसे रिक्रूटर्स ने उसे नौकरी न देने का अजीब कारण दिया.
'इंटरव्यू के फाइनल राउंड में रिजेक्ट कर दिया क्योंकि...'
दुनिया भर के कार्यस्थलों में रंगवाद एक बहुत गंभीर मुद्दा बना हुआ है. प्रतीक्षा की पोस्ट को देखकर कोई भी समझ सकता है कि कैसे इस स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने लिखा “मुझे इंटरव्यू के फाइनल राउंड में रिजेक्ट कर दिया गया, क्योंकि मेरी त्वचा का रंग बाकी टीम की तुलना में गोरा है.
प्रतीक्षा ने आगे लिखा- आपने सही पढ़ा, इंटरव्यू के तीन राउंड और असाइनमेंट के 1 राउंड के बाद, सभी प्रासंगिक कौशल, योग्यता और अनुभव के साथ भी मैं इस पोस्ट के लिए ठीक नहीं थी क्योंकि मेरी त्वचा का रंग मौजूदा टीम की तुलना में अधिक गोरा था. अजीब है कि रिक्रूटर्स चाहते थे कि टीम में कोई मतभेद न हो और इसलिए मुझे नौकरी नहीं दी गई.
'आपका स्किन टोन थोड़ा ज्यादा गोरा है...'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












