
आपका आईपीओ आवेदन निरस्त न हो जाए! इन बातों का रखें ध्यान
AajTak
आजकल शेयर बाजार में आईपीओ की बहार है. अब तो हर हफ्ते तीन-चार आईपीओ आ रहे हैं. हर कोई इनमें निवेश कर पैसा कमाना चाहता है.
आजकल शेयर बाजार में आईपीओ की बहार है. अब तो हर हफ्ते तीन-चार आईपीओ आ रहे हैं. हर कोई इनमें निवेश कर पैसा कमाना चाहता है. लेकिन कई बार लोग ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिनसे उनका आईपीओ आवेदन रद्द हो जाता है. हम आपको यहां बता रहे हैं कि आपको ऐसी कौन-सी सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे आपका आवेदन रद्द न हो. (फाइल फाेटो) पैन एक ही होना चाहिए: आपने आईपीओ आवेदन में जो परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) दिखाया है और रकम जिस बैंक खाते से दिया है उसमें भी पैन एक ही होना चाहिए. आवेदक को पेमेंट या ब्लॉक पेमेंट उसी पैन नंबर के लिंक हुए बैंक अकाउंट से देना चाहिए जो पैन नंबर उसने आईपीओ आवेदन के लिए दिया है, अन्यथा उसका आवेदन निरस्त किया जा सकता है. (फाइल फाेटो) बड़े निवेशक कट-ऑफ प्राइस पर टिक न करें: बड़े यानी एचएनआई निवेशकों को (जिन्होंने 2 लाख रुपये से ज्यादा के निवेश की सहमति दी है)आवेदन करते समय कट-ऑफ प्राइस विकल्प पर टिक नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनको अपर प्राइस बैंक बैंड पर शेयर अलॉट होते हैं. (फाइल फाेटो)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












