
आनंद महिंद्रा लेकर आए हैं वीडियो...2 मिनट में देखें कैसे फैक्ट्री में Scorpio- N बनकर होती है तैयार
AajTak
Mahindra की Scorpio N की ऑफिशियल डिलीवरी 26 सितंबर, 2022 से शुरू होगी. Mahindra Scorpio-N की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 23.90 लाख रुपये के बीच है. कंपनी के एक वीडियो में Scorpio-N के प्रोडक्शन को दिखाया गया है.
नई महिंद्रा स्कार्पियो को लोग में जबर्दस्त दीवानगी देखी जा रही है. पहली बार कंपनी ने Scorpio को सनरूफ (Sunroof) के साथ उतारा है. जिससे डिमांड में और तेजी आ गई है.
महिंद्रा ग्रुप के चैयरमेन आनंद महिंद्रा को भी नई स्कार्पियो को लेकर खासी उम्मीदें हैं. उन्हें लगता है कि जिस तरह के बदलाव नई स्कार्पियो किए गए हैं, अब उसे बड़े शहरों में भी लोग खरीदेंगे. पुरानी Scorpio की डिमांड मेट्रो सिटीज के मुकाबले छोटे शहरों में ज्यादा है.
इस बीच Anand Mahindra ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक दो मिनट का वीडियो शेयर किया है. जिसमें Scorpio-N के प्रोडक्शन को दिखाया गया है. यानी आप दो मिनट के इस वीडियो में देख सकते हैं, कि कैसे महिन्द्रा के प्लांट में नई स्कार्पियो बनकर तैयार होती है.
How the #ScorpioN is made at our advanced manufacturing facility in Chakan. I admit I’m biased, but I don’t think there’s anything in the manufacturing arena that’s as dramatic and exciting as putting together an automobile… pic.twitter.com/QFL7MLBVNC
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, वो महिन्द्रा के पुणे स्थित चाकन (Chakan) प्लांट का है. इसी प्लांट में Mahindra Scorpio-N का प्रोडक्शन हो रहा है. वीडियो में दिखाया है कि कैसे एक-एक पार्ट्स को जोड़कर चमचमाती स्कार्पियो बनाई जाती है. वीडियो में प्रोडक्शन के हर यूनिट को दिखाने की कोशिश की गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












