
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, सभी AC यूजर्स के लिए यूजफुल, ये ट्रिक देखकर चौंक जाएंगे आप
AajTak
Anand Mahindra ने X प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में AC से निकलने वाले पानी को स्टोर करने और उसे इस्तेमाल करने का एक जबरदस्त तरीका बताया है. इस ट्रिक को देखकर कई लोग हैरान रह गए, साथ ही उन्होंने इस वीडियो की तारीफ भी की. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी जानकारी शेयर करते हैं, जो कई लोगों को होश उड़ा देती है. इस बार उन्होंने एक AC यूजर्स की फोटो शेयर की हैं, जिसका तरीका आपके होश उड़ा सकता है. दरअसल, X प्लेटफॉर्म पर आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया है.
आनंद महिंद्रा ने X प्लेटफॉर्म पर लिखा कि जहां भी भारत में AC का इस्तेमाल हो रहा है, उन्हें ऐसे मानक उपकरण बनाने की जरूरत है. जल ही धन है. इसे बचाने की जरूरत है. इस पोस्ट में 1 मिनट और 22 सेकेंड का वीडियो शामिल है. इसमें दिखाया है कि कैसे पाइप में AC के पानी को स्टोर किया.
वीडियो में दिखाया है कि एक छोटे से जुगाड़ की मदद से पानी को बरबाद होने से बचाया जा सकता है. इसके लिए AC से निकलने वाले पानी (AC Distilled water) को एक पाइप के जरिए एक बड़े पाइप में स्टोर किया और उसके साथ एक नल भी लगाया.
यह भी पढ़ें: iQOO Z9 First Impressions: कम कीमत में पावरपैक्ड स्मार्टफोन, जानिए कैसा है?
वीडियो में बताया कि AC के इस पानी की मदद से घर की साफ-सफाई, धुलाई, पोंछा, बाथरूम या फिर गार्डनिंग आदि में इस्तेमाल किया जा सकता है. वीडियो में कहा कि यह बेंगलुरू जैसे शहर के लिए एक जरूरी मैसेज भी हो सकता है, जहां कुछ दिनों से पानी की किल्लत हो रही है.
यह भी पढ़ें: Spam Calls से परेशान, स्मार्टफोन यूजर्स करें ये काम, ऑटोमैटिक हो जाएंगी ब्लॉक

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












