
आधी रात में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, पति और देवर गिरफ्तार
AajTak
UP Crime: बांदा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. जहां महिला के परिजनों ने कमरे में बंद कर उसे बेरहमी से पीटा और उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और उसके देवर को गिरफ्तार किया है, दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक प्रेमी को शादीशुदा प्रेमिका से उसके घर जाकर मिलने की भारी कीमत चुकानी पड़ी. प्रेमिका के परिजनों ने युवक को पकड़ा और पीट-पीटकर उसे मार डाला. इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और उसके देवर को गिरफ्तार किया है और अन्य दो की तलाश में जुटी है.
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स लेकर वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी की पत्नी के मृतक के साथ दो सालों से प्रेम संबंध थे. दोनों की बातें होती रहती थीं और शादीशुदा प्रेमिका के कहने पर ही वह उसके घर मिलने आता था. गुरुवार रात भी मृतक अपनी प्रेमिका के कहने पर ही उसके आया था.
प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या
जब महिला के घर वालों को प्रेमी के आने का पता चला तो उन्होंने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा. इसके बाद पुलिस को झूठी सूचना दी कि घर में चोर घुस आया था. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. एसपी अभिनंदन ने बताया कि इस मामले में महिला के पति और देवर को पकड़ लिया गया है.
यह घटना देहात कोतवाली के महोखर गांव की है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह मजदूरी कर अपना घर चलाता था. उसे झूठ बोलकर घर बुलाया गया था. जिसके बाद उसके हाथ पैर बांधे, सिर मुंडवाया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद महिला के घरवालों ने पुलिस को चोर पकड़े जाने की झूठी सूचना भी दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने दो आरोपियों किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








