
आधी रात, पूर्व पति नींद में... तभी पैसे चुराकर 'बॉयफ्रेंड' को भेज देती थी महिला
AajTak
66 साल की महिला को ऑनलाइन एक शख्स से प्यार हुआ. वह उसे अपना बॉयफ्रेंड मानने लगीं और पति के पास से पैसे चोरी करके उसे देने लगीं. शख्स को करीब 45 लाख रुपए देने के बाद महिला को एहसास हुआ कि वह एक ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई है.
एक महिला ने ऑनलाइन प्यार में पड़कर करीब 45 लाख रुपए गवां दिए. 66 साल की इस महिला ने ये पैसे पूर्व पति के पास से चोरी किए थे. मामला कोर्ट पहुंचा तो महिला ने खुद को सीधी-सादी बताते हुए कहा कि वह एक ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई थीं.
महिला का नाम पेट्रीसिया पासमैन है. एक ऑनलाइन यूजर से बातचीत के बाद महिला उसे दिल दे बैठीं. यूजर ने जब उनसे पैसों की डिमांड शुरू की तो वह आधी रात को पति के पास से पैसे चुरा-चुरा कर यूजर को देने लगीं.
पूर्व पति की नींद का फायदा उठाते हुए महिला, उनके बैंक कार्ड्स निकाल लेती थीं. इसके बाद ब्रिटेन की रहनेवाली पेट्रीसिया, अमेरिका में रह रहे अपने ऑनलाइन लवर को अमेजन वाउचर्स और फंड्स भेज दिया करती थीं. महिला को तब लगता था कि इसके बाद शख्स उनके साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत करेगा. उन्हें तब धोखाधड़ी का अंदाजा भी नहीं था.
टीसाइड क्राउन कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि शादी के 40 साल बाद पेट्रीसिया अपने पति टिम से अलग हो गई थीं. लेकिन इसके बावजूद वह पूर्व पति के साथ ही रहती थीं. कपल के तीन बच्चे हैं.
शादी टूटने के बाद भी कपल साथ में काम करते थे. क्योंकि पेट्रीसिया अपने पति की कंपनी Passman Pipe Inspection Services की सेक्रेटरी थीं. प्रासेक्यूटर ने कोर्ट को बताया कि पेट्रीसिया ने पति के पर्सनल अकाउंट से करीब 22 लाख रुपए और उनके बिजनेस अकाउंट से 23 लाख रुपए की चोरी की बात कबूल ली.
जेनी ने कहा कि पेट्रीसिया ने अपने पति से दो साल, जनवरी 2019 से जनवरी 2021 के बीच यह पैसे चुराए थे. उन्होंने कहा कि पैसों की चोरी की वजह से टिम को बड़ा फाइनेंशियल नुकसान हुआ था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











