
'आधी रात को ड्राफ्ट करते हो ऐसी याचिकाएं?' प्याज-लहसुन पर PIL देख भड़का सुप्रीम कोर्ट
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक वकील द्वारा दायर पांच 'निराधार' जनहित याचिकाओं (PIL) को खारिज कर दिया. इनमें प्याज और लहसुन में 'तामसिक' ऊर्जा की जांच की मांग वाली याचिका भी शामिल थी. कोर्ट ने वकील की खिंचाई करते हुए पूछा कि क्या वे ऐसी याचिकाएं आधी रात को तैयार करते हैं. कोर्ट ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता वकील न होते तो भारी जुर्माना लगाया जाता.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक वकील द्वारा दायर पांच 'फ्रिवोलस' (निराधार) जनहित याचिकाओं (PIL) को खारिज कर दिया. इन याचिकाओं में से एक याचिका में प्याज और लहसुन में 'तामसिक' (नकारात्मक) ऊर्जा होने की वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की थी. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने वकील सचिन गुप्ता को फटकार लगाते हुए पूछा, आधी रात को ये सब याचिकाएं ड्राफ्ट करते हो क्या?'
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमलया बागची की पीठ ने वकील को फटकार लगाई और कहा कि ये याचिकाएं 'अस्पष्ट, फ्रिवोलस और निराधार' हैं. पीठ ने कहा कि गुप्ता ने एक के बाद एक ऐसी याचिकाएं दायर की हैं, जिनमें कोई ठोस कानूनी आधार नहीं है.
याचिकाकर्ता ने अपनी प्याज-लहसुन वाली याचिका में जैन समुदाय की आहार परंपराओं का हवाला दिया गया था, जहां जैन लोग प्याज, लहसुन और जड़ वाली सब्जियों को 'तामसिक' मानकर परहेज करते हैं. याचिका में मांग की गई थी कि एक समिति बनाई जाए जो जांच करे कि प्याज और लहसुन में क्या 'तामसिक' या नकारात्मक सामग्री है.
इस पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने वकील से पूछा, 'आप जैन समुदाय की भावनाओं को ठेस क्यों पहुंचाना चाहते हैं?' सचिन ने जवाब दिया कि ये एक सामान्य मुद्दा है और गुजरात में कथित तौर पर प्याज के इस्तेमाल को लेकर एक तलाक का मामला सामने आया था.
'अगली बार ऐसी याचिका...'
सीजेआई ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा, 'अगली बार ऐसी निराधार याचिका लेकर आए तो देखिएगा हम क्या करते हैं.' उन्होंने कहा कि अगर याचिकाकर्ता वकील न होता तो उन्हें भारी जुर्माना लगाया जाता.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







