
आदित्य संग सगाई की थी प्लानिंग, फिर ऐसा क्या हुआ जो यामी गौतम ने रचा ली शादी
AajTak
यामी आगे कहती हैं कि हम दोनों को केवल सगाई करनी थी. यही प्लान भी किया था. उसके बाद हम समय के गुजरने का इंतजार करने वाले थे. लेकिन मेरी नानी ने कहा कि यह सगाई वगैराह हमारे कल्चर का हिस्सा नहीं है तो ऐसे में तुम दोनों शादी क्यों नहीं कर लेते? और फिर आदित्य ने मेरे से पूछा कि क्या तुम तैयार हो? क्या हम शादी करें?
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धार ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट में अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी. फैन्स को यह खबर देकर उन्होंने शॉक्ड कर दिया था. दोनों ने यामी के होमटाउन बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में सात फेरे लिए थे. सोशल मीडिया पर इनकी शादी और रस्मों-रिवाज के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे. अब शादी के बाद यामी गौतम उन चीजों के बारे में बता रही हैं जो शायद किसी को नहीं पता. आखिर आदित्य और यामी के बीच किस तरह प्यार परवान चढ़ा, कैसे दोनों ने शादी की आदि. हाल ही में एक इंटरव्यू में यामी ने बताया कि वे दोनों केवल सगाई करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन शादी कर ली. इसके पीछे की यामी ने वजह बताई है.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












