
आदित्य चोपड़ा संग अपनी शादी की तस्वीरें कब दिखाएंगी रानी मुखर्जी? बोलीं- मैं हमेशा से...
AajTak
एक्टर रानी मुखर्जी और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने सालों पहले शादी की थी. लेकिन आज तक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की है. अब एक्ट्रेस ने इसके पीछे का कारण बताया है. रानी ने कहा कि आदित्य एक प्राइवेट इंसान हैं और वे अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं.
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की थी. दोनों ने हमेशा अपनी प्राइवेट जिंदगी को गोपनीय रखा है. कपल ने कभी भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं कीं. हाल ही में एक इंटरव्यू में रानी ने खुलासा किया कि शायद वे कभी ऐसा न करें. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आदित्य ने उन्हें 2018 की फिल्म 'हिचकी' करने के लिए प्रोत्साहित किया था.
शादी की फोटो शेयर करेंगी रानी?
एक एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान, रानी से मजाक में पूछा गया कि क्या वह आदित्य के साथ अपनी शादी की सिल्वर जुबली पर शादी की तस्वीरें पब्लिश करेंगी. इसपर रानी ने जवाब दिया, 'शायद, यह एक बहुत अच्छा ख्याल है. मेरे पति बहुत प्राइवेट इंसान हैं और वे चाहते थे कि शादी बहुत प्राइवेट हो. जाहिर तौर पर, मुझे नहीं लगता कि वे कभी चाहेंगे कि शादी की तस्वीरें बाहर आएं.'
रानी मुखर्जी खुद अपनी निजी जिंदगी को सुर्खियों से दूर रखना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से प्राइवेट रही हूं, क्योंकि मेरा काम और निजी जिंदगी अलग-अलग हैं. अगर आपने मुझे इन सालों में देखा है, तो मैं केवल तभी सामने आती हूं जब इसके लिए कोई कारण हो. यह हमेशा, हर समय नहीं होता. मेरा मानना है कि कुछ चीजें आपको अपने पास रखनी चाहिए. आपको अपने परिवेश को थोड़ा सुरक्षित रखना चाहिए. सब कुछ सभी के लिए नहीं हो सकता, क्योंकि हम पहले से ही बहुत एक्सपोज्ड हैं, और वह एक्सपोज होना काफी है. कुछ चीजें निजी रखनी चाहिए, जैसे आप कहां जा रहे हैं, आप क्या कर रहे हैं, और आप अपने परिवार के साथ क्या कर रहे हैं.'
आदित्य को मिली है ऐसी परवरिश
रानी ने आगे कहा, 'मैं इन्हें नियम के रूप में नहीं देखती. मैं इसे जीवन जीने का तरीका मानती हूं. नियम अक्सर ऐसा कुछ माना जाता है जो दूसरों ने हमारे ऊपर थोपा हो और जिसका अंधा अनुसरण करना पड़े. यह सही नहीं है, क्योंकि आदित्य एक बहुत स्वतंत्र व्यक्ति हैं और उन्हें महिलाओं के लिए बहुत सम्मान है. यश अंकल और पैम आंटी ने उन्हें इसी तरह पाला है.'

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











