
'आदमी चला रहे महिलाओं की हेल्पलाइन', दिल्ली सरकार को मिली 181 सेवा पर स्वाति मालीवाल का निशाना
AajTak
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इस पर कहा, 'दिल्ली सरकार ने जो दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन बंद करके खुद चलाने का निर्णय लिया है, इसकी सच्चाई मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा ट्वीट की गई फोटो से खुद जाहिर होती है. इस हेल्पलाइन को अब आदमी चला रहे हैं. जो लड़कियां रेप और तस्करी जैसे जघन्य अपराध रिपोर्ट करने के लिए कॉल करेंगी, वो तो लड़कों की आवाज सुनके ही फोन रख देंगी. वैसे भी 5 लोगों से हेल्पलाइन नहीं चलती.'
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है. इसे पहले दिल्ली महिला आयोग द्वारा संभाला जाता था. 3 जुलाई 2024 को शाम 4:58 बजे से हेल्पलाइन नंबर 181 की सेवा शुरू हो गई है, जिसके बाद से 4 जुलाई की दोपहर 2 बजे तक कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 181 पर कुल 1,024 कॉल्स आईं.
दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, 'महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत महिला हेल्पलाइन 181 दिल्ली में महिलाओं के लिए एक मजबूत सहायता प्रणाली के रूप में, फिर से शुरू हो गया है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला हेल्पलाइन 181 के जरिए संकटग्रस्त महिलाओं को समय पर और प्रभावी सहायता मिल सके.'
शुरू हुई महिला हेल्पलाइन 181
विभाग के मुताबिक, महिला हेल्पलाइन 181 का प्रबंधन पहले दिल्ली महिला आयोग द्वारा किया जाता था. लेकिन 4 मई, 2023 को केंद्र सरकार द्वारा मुख्य सचिव को लिखे पत्र में महिला हेल्पलाइन-181 का प्रबंधन दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपने को कहा गया था. जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस हेल्पलाइन का प्रबंधन अपने हांथों में ले लिया है.
महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर हर महीने लगभग 40,000 कॉल आती हैं. यह एक टोल-फ्री, 24 घंटे की दूरसंचार सेवा है जो सहायता चाहने वाली महिलाओं को सहायता और जानकारी प्रदान करती है.
'आदमी चला रहे हैं हेल्पलाइन'

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









