
आत्मनिर्भर भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने अत्याधुनिक रक्षा प्लेटफॉर्म्स के फील्ड ट्रायल किए
AajTak
भारतीय सेना ने स्वदेशी तकनीकों के विकास में भी प्रगति करते हुए पोखरण, बाबीना, जोशीमठ, आगरा और गोपालपुर में रक्षा प्रणालियों का परीक्षण जारी रखा है. हाल में ही सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बाबीना फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा कर प्रगति जानी थी.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपने अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया.
अब भारतीय सेना ने स्वदेशी सैन्य तकनीक की दिशा में बड़ी छलांग लगाई है. सेना देशभर के अहम सैन्य स्थलों पर - पोखरण, बाबीना, जोशीमठ, आगरा और गोपालपुर में अगले पीढ़ी की रक्षा तकनीकों का परीक्षण कर रही है.
इस परीक्षण का उद्देश्य है कि युद्ध जैसे हालातों में स्थिति से निपटना. इन रक्षा तकनीकों की क्षमता का पूरी तरह से इवैल्यूएशन किया जा सके.
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 27 मई को बाबीना फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने परीक्षणों की समीक्षा की. साथ ही उन्होंने, जवानों, इंजीनियरों और रक्षा उद्योग के रेप्रेसेंटेटिवेस से मुलाकात की.
भारतीय सेना की ओर से किए गए परीक्षण 'डिकेड ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन' योजना का हिस्सा है. ये परिक्षण 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन के अंतर्गत विकसित स्वदेशी तकनीकों पर केंद्रित हैं.
इन मूल्यांकनों के जरिए, भारतीय सेना का लक्ष्य अपनी तकनीकी बढ़त को मजबूत करना है. यह पहल देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को भी मजबूत कर रही है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











