
आतिशी, राम गोपाल, तारिक अनवर, भर्तृहरि महताब... लुटियंस दिल्ली पानी-पानी, माननीयों के बंगलों में भी जलजमाव, Video
AajTak
मौसम ने एक तरफ राहत दी है तो दूसरी तरफ सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भर गया है. दिल्ली में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है. सड़कें जलमग्न हैं. घरों में भी पानी भरा है. वीवीआईपी इलाके भी जलजमाव से जूझ रहे हैं. दिल्ली की जल मंत्री से लेकर सांसदों तक के घरों में पानी भर गया है. कई इलाकों में बिजली भी गायब होने की शिकायतें आई हैं.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत मिली है तो दूसरी तरफ सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भरने से वीवीआईपी तक की टेंशन बढ़ गई है. लुटियंस दिल्ली में सांसदों और मंत्रियों के बंगलों में पानी भर गया है. कई जगह रातभर बिजली गायब रही और लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी. सुबह नेता जब संसद सत्र में शामिल होने के लिए घरों से निकले तो हालात से जूझते देखे गए हैं. दिल्ली की जल मंत्री आतिशी से लेकर सपा सांसद रामगोपाल यादव, प्रोटेम स्पीकर रहे भर्तृहरि महताब, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर और नीति आयोग के मेंबर विनोद कुमार पॉल के बंगले में भी जलजमाव देखा गया है. लुटियंस दिल्ली को वीवीआई इलाका माना जाता है. यहां बारिश के बाद घरों में पानी भरने से नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के कामों की पोल खुल गई है. NDMC ही इस इलाके का रखरखाव करती है. बारिश से पहले जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए काम करती है. बारिश के बाद वीवीआईपी के घरों में जो स्थिति बनी है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम लोगों के घरों की क्या हालत होगी. दिल्ली के कई इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है.
इधर, राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में यातायात ठप होने के बाद दिल्ली सरकार अलर्ट मोड में आई है. दिल्ली सरकार शुक्रवार दोपहर दो बजे एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. सचिवालय में होने वाली मीटिंग में सभी कैबिनेट मंत्री और शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे. बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए. सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिमी बारिश दर्ज की है. सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई और 6 घंटे तक पानी गिरता रहा. दिल्लीवासियों ने पानी से भरी सड़कों पर जलमग्न वाहनों और लंबे ट्रैफिक जाम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
बीजेपी सांसद बोले- रात 11 बजे बिजली गई, सुबह 9 बजे आई
ओडिशा से बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब ने कहा, मेरे घर में चारों ओर पानी भरा हुआ था. इसे निकालने की कोशिश की तो मोटर भी खराब हो गई. यह हालात सिर्फ मेरे ही बंगले में नहीं, बल्कि आसपास के सभी बंगलों में एक जैसे देखने को मिले हैं. मेरे घर में पानी घुस गया. ऑफिस में पानी घुस गया. पानी निकालने की व्यवस्था होनी चाहिए. सरकार किसी की हो. दिल्ली और पूरे देश में बारिश की जरूरत है. बारिश के पानी का भी समाधान जरूरी है. मेरे घर में पूरी रात बिजली गायब रही. गुरुवार रात 11 बिजली गई थी और शुक्रवार सुबह 9 बजे बिजली आई.
- लुटियंस में लोधी एस्टेट इलाके में सपा के राज्यसभा प्रो. राम गोपाल यादव के घर में भी पानी भर गया है. अब यहां NDMC के कर्मचारी पंप लगाकर पानी निकाल रहे हैं. यादव ने पानी निकासी को लेकर सुबह NDMC पर आरोप लगाया था. इस इलाके में केंद्रीय मंत्री और सांसद रहते हैं.
सुबह सपा सांसद राम गोपाल यादव जब संसद जाने के लिए घर से निकले तो उनके स्टाफ के सदस्यों ने मदद की और गोदी में उठाकर कार में बैठाया. यादव ने कहा, NDMC ने तैयारी नहीं की. बारिश भी देर से हुई. फिर भी उन्होंने नालों की सफाई नहीं की. अगर नालों की सफाई हो गई होती तो ऐसी स्थिति कभी नहीं बनती. लोधी स्टेट इलाके में नीति आयोग के सदस्य, मंत्री, गृह राज्य मंत्री, अन्य मंत्री, नौसेना एडमिरल जनरल रहते हैं. लेकिन जब पानी भर जाता है तो आना-जाना मुश्किल हो जाता है. आप देख सकते हैं कि संसद जाने के लिए मुझे क्या करना पड़ा. मैं सुबह 4 बजे से एनडीएमसी अधिकारियों से बात कर रहा हूं., पानी हमारे आवासों में घुस गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











