
आतंक की आहट या 'सिंडिकेट' का खूनी खेल... पंजाब पुलिस के 2 जवानों के कत्ल के पीछे का सच क्या है?
AajTak
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक पुलिस चेकपोस्ट पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए. एक तरफ 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) नामक संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी लेकर सनसनी फैला दी है, तो दूसरी तरफ पुलिस इसे जांच का विषय बता रही है.
भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस के दो जवानों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 2 किलोमीटर दूर अढियां गांव की है. मृतकों की पहचान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार के रूप में हुई है. दोनों के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं.
दोरांगला थाना प्रभारी बनारसी दास के मुताबिक, दोनों जवान बॉर्डर की 'सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस' के तौर पर तैनात थे. जब सुबह 7:30 बजे तक जवानों ने फोन नहीं उठाया, तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहां का मंजर खौफनाक था. एएसआई गुरनाम सिंह कुर्सी पर मृत पड़े थे और उनके दोनों हाथ उनकी जेब में थे. वहीं, होम गार्ड अशोक कुमार पास ही बेंच पर लेटे हुए थे.
घटनास्थल पर दोनों के सर्विस वेपन (SLR और कार्बाइन) और मोबाइल फोन सही-सलामत बरामद हुए हैं. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) नामक एक संगठन के पोस्टर और वीडियो वायरल होने लगे, जिसमें इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली गई थी. हालांकि, पुलिस सूत्रों ने ऐसे किसी संगठन के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि भारत या पंजाब में TTH जैसा कोई सक्रिय संगठन नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि जांच को भटकाने के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए ये वीडियो और पोस्टर बनाए गए हैं, जिसमें पाकिस्तान स्थित ग्रुप्स मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगी है.
इस फुटेज में रविवार रात करीब 1:30 बजे चेकपोस्ट के पास दो बाइक पर सवार कुछ अनजान लोग देखे गए. पुलिस अब इन बाइकर्स की पहचान करने में जुटी है. हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि यह लोकल मूवमेंट भी हो सकती है. मौके से फॉरेंसिक और टेक्निकल टीमें सबूत जुटाई हैं. इस घटना ने पंजाब की सियासत में भी उबाल ला दिया है.
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इसकी गहन जांच की मांग करते हुए साल 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस वक्त भी हमले से पहले एक एसपी को किडनैप किया गया था. उन्होंने कहा, "यदि सीमा पार से ड्रोन ड्रग्स ला सकते हैं, तो वे हथियार भी ला सकते हैं. यह लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मसला है."

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








