
आतंकी हमले के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फैसला, स्थगित किया गया वक्फ से जुड़ा प्रोटेस्ट
AajTak
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा,
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए नए वक्फ कानून के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट को तीन दिनों के लिए रोकने का फैसला किया.
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और कई घायल हो गए.
मुस्लिम संगठन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि AIMPLB ने एक शोक संदेश जारी किया है और अपने चल रहे विरोध कार्यक्रमों को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है. बयान में कहा गया है, "शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता के प्रतीक के रूप में, बोर्ड ने वक्फ अधिनियम में 'विवादास्पद संशोधनों' के खिलाफ अपने अभियान को 23 अप्रैल से तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया है."
'हमला बेहद दुखद और निंदनीय...'
AIMPLB के तहत वक्फ की सुरक्षा के लिए मजलिस-ए-अमल के राष्ट्रीय संयोजक SQR इलियास ने एक बयान में कहा, "पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला बेहद दुखद और निंदनीय है. इसलिए बोर्ड ने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक और सहानुभूति व्यक्त करने के लिए अपने विरोध प्रदर्शनों को तीन दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया है."
इलियास ने अभियान के राज्य और जिला संयोजकों को एक परिपत्र जारी कर उन्हें तीन दिनों के लिए सभी अभियान गतिविधियों को तुरंत रोकने का निर्देश दिया है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इसके बाद अभियान फिर से शुरू होगा.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










