
आतंकी मॉड्यूल में एक और गिरफ्तारी, वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड, देखें
AajTak
महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक संयुक्त टीम ने आतंकी मॉड्यूल मामले में एक गिरफ्तारी की है. पिछले दिनों दिल्ली पुलिस द्वारा एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किए गया. इसी मामले में मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. वहीं, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिवस बड़े ही रिकॉर्डतोड़ तरीके से मनाया गया क्योंकि इस दिन को यादगार बनाने के लिए सरकार ने रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था, जिसे सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया. ये पहली बार है जब देश में एक दिन में ढाई करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज़ लगाई गईं. देखें

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










