
आतंकी के भाजपा सदस्य के आरोप पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, कहा- ऐसे अपना एजेंडा बढ़ा रही BJP
AajTak
महबूबा मुफ्ती ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपी और जम्मू में पकड़े गए आतंकी के भाजपा से कनेक्शन पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिए कि इनमें से कोई भी अपराधी किसी विपक्षी नेता से जुड़ा होता. अब तक कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी होतीं.
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) चीफ महबूबा मुफ्ती (pdp chief mehbooba mufti) ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांप्रदायिक विभाजन और नफरत के अपने एजेंडे को बरकरार रखने और उसे आगे बढ़ाने के लिए आपराधिक तत्वों का इस्तेमाल कर रही है.
पीडीपी चीफ ने मीडिया की उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी जिसमें दावा किया गया था कि उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्यारोपियों में शामिल युवक भाजपा का सदस्य था. साथ ही जम्मू क्षेत्र से गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी जम्मू में भाजपा का आईटी सेल प्रमुख था.
आपराधिक तत्वों का इस्तेमाल करती है बीजेपी: महबूबा
महबूबा ने आरोप लगाया कि पहले उदयपुर में कन्हैयालाल का कातिल और अब राजौरी में पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी, दोनों के भाजपा से सक्रिय संबंध हैं. ऐसे ऐसे आपराधिक तत्व हैं जिनके जरिए भाजपा अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि चाहे गौरक्षक हों या आतंकवादी सांप्रदायिक विभाजन और नफरत के अपने एजेंडे को कायम रखने के लिए भाजपा इनका इस्तेमाल कर रही है.
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के आरोपियों में शामिल युवक या फिर जम्मू में पकड़ा गया लश्कर का आतंकी किसी और विपक्षी पार्टी का सदस्य होता तो उनके खिलाफ कई अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की जातीं.
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कल्पना कीजिए कि इनमें से कोई भी अपराधी किसी विपक्षी नेता से जुड़ा होता. अब तक कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी होतीं और गोदी मीडिया विपक्ष को बदनाम करने के लिए प्राइम टाइम में मुद्दे को शामिल कर इसे गोद ले लेती.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










