
आतंकियों पर भी हो रहा क्लाइमेट चेंज का असर, एक्सट्रीम मौसम से जूझते ये देश बने टैररिज्म का नया ठिकाना
AajTak
मौसम में एक्सट्रीम बदलाव का असर आतंकवाद पर भी हो रहा है. एक स्टडी में पता लगा कि क्लाइमेट चेंज की वजह से जिस तरह बेहद तेज गर्मी या ठंड पड़ने लगी है, उसी के अनुसार टैररिस्ट अपने ठिकाने भी यहां से वहां कर रहे हैं. या उनकी गतिविधियां किसी खास जगह पर कम या ज्यादा हो रही हैं.
जलवायु परिवर्तन अब केवल कंपीटिशन में लिखने या संयुक्त राष्ट्र के मंच पर बोलने का टॉपिक नहीं रहा. इसका असर हर घर पर हो रहा है. यहां तक कि आतंकवाद भी इससे बचा हुआ नहीं. ऑस्ट्रेलिया की रटगर्स यूनिवर्सिटी के एक शोध में माना गया कि मौसम के मिजाज में जिस तरह का बदलाव आ रहा है, वो भारत में आतंकवादी गतिविधियों की जगहों पर भी असर डाल रहा है. मतलब, वो पहले जिस राज्य में एक्टिव रहे हों, एक्सट्रीम मौसम में वे अपना हेडक्वार्टर बदल भी सकते हैं. या फिर उसका उल्टा भी हो सकता है.
ग्लोबल टैररिज्म में ये पैटर्न दिखता है. जैसे दुनिया के वे देश आतंक का नया एपिसेंटर बन चुके हैं, जहां हालात काफी विपरीत हों. एक्सट्रीम मौसम वाले इन देशों में नौकरियां कम हैं, साथ ही खेती-किसानी भी मुश्किल हैं. इसका फायदा आतंकी लेते और युवाओं को बरगलाते हैं.
क्या कहती है स्टडी जर्नल ऑफ एप्लाइड सिक्योरिटी रिसर्च में अध्ययन- मॉनसून मॉरौडर्स एंड समर वायलेंस नाम से प्रकाशित हुआ. इसमें दावा किया गया कि क्लाइमेट से जुड़े फैक्टर, जैसे तापमान, बारिश और ऊंचाई देश में आतंकवादी एक्टिविटीज पर असर डालते हैं. शोधकर्ताओं ने साल 1998 से 2017 के बीच जितनी आतंकी घटनाएं हुईं, उन सबको ट्रैक करते हुए पैटर्न को देखा.
इसमें पाया गया कि अच्छे मौसम वाली जगहों पर आबादी तेजी से बढ़ी. हालांकि आतंकवादी उन जगहों पर पनाह लेते रहे, जहां आबादी कम हो. लेकिन वहां का तापमान एक्सट्रीम होने पर वे दूसरे इलाकों की तरफ रुख कर रहे हैं.
लगभग 20 सालों के दौरान देश के किन-किन इलाकों में कितनी आतंकी गतिविधियां हुईं, इसे देखने पर पता लगता है कि उत्तर और पूर्वी इलाकों में बार-बार टैररिस्ट एक्टिविटीज होती रहीं. टैररिज्म का ये आंकड़ा ग्लोबल टैररिज्म डेटाबेस से लिया गया था. इन दो दशकों में लगभग 9,096 घटनाएं दर्ज हुईं. ये छोटी-बड़ी दोनों तरह की थीं. शोध के अनुसार, इस अवधि के दौरान भारत का औसत तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









