
'आतंकियों के एक्सपोर्टर', कश्मीर राग अलापने पर बहरीन में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
AajTak
India slammed Pakistan: कश्मीर का राग अलापने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है. बहरीन में 146वीं इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) असेंबली के दौरान पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान को आतंकियों का एक्सपोर्टर देश बता दिया.
कश्मीर राग अलापने पर एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है. PAK को फटकराते हुए भारत ने उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकियों का एक्सपोर्टर बताया है. पाकिस्तान को यह जिल्लत बहरीन की राजधानी मनामा में हुई 146वीं इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) असेंबली में झेलनी पड़ी.
दरअसल, IPU में पहले पाकिस्तान को बोलना था. अपने संबोधन में पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने कश्मीर का जिक्र शुरू कर दिया. जैसे ही पाकिस्तान के प्रतिनिधि का संबोधन खत्म हुआ भारत ने राइट-टू-रिप्लाई (ROR) के तहत PAK को जवाब देना शुरू किया. जवाब देते समय भारत ने पाकिस्तान को आतंकियों का निर्यातक करार दिया. भारत ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है.
PAK ने मंच का गलत इस्तेमाल किया
भारत की तरफ से मनामा में पाकिस्तान को ओडिशा से राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने जवाब दिया. उन्होंने कहा,' दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने बयान में भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर का जिक्र कर एक गरिमामयी मंच का दुरूपयोग किया है. यह उल्लेख पूरी तरह से अस्वीकार्य है.'
कश्मीर भारत का आंतरिक मामला
पात्रा ने आगे कहा, 'जम्मू और कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं और रहेंगे. किसी भी देश की बयानबाजी और प्रचार की कोई भी मात्रा इस तथ्य को खत्म नहीं कर सकती. पाकिस्तान के पास इस मामले में टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. यह भारत का आंतरिक मामला है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











