
'आतंकवाद की कोई सीमा नहीं है', यूएन में बोले मुंबई हमलों के पीड़ित करमबीर सिंह कांग
AajTak
मुंबई आतंकी हमले में जीवित बचे करमबीर सिंह कांग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इस समस्या को खत्म करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं है.
मुंबई के ताज होटल पर हुए 26/11 के सर्वाइवर ने कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती है. उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए ठोस कार्रवाई का आह्वान किया. दरअसल संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद पीड़ितों और हमलों में जिंदा बचे हुए लोगों का सम्मान किया है.
मुंबई आतंकी हमले में जीवित बचे करमबीर सिंह कांग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इस समस्या को खत्म करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 अगस्त को आतंकवाद के पीड़ितों की याद और श्रद्धांजलि के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्थापित किया है. यह दिन दुनिया भर में आतंकवाद के सभी पीड़ितों और बचे लोगों को सम्मान देता है, याद करता है और श्रद्धांजलि देता है, वैश्विक एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डालता है और यह सुनिश्चित करता है कि उनकी कहानियों और अनुभवों को भुलाया न जाए. इस साल, यह दिन 'विरासत: आशा की तलाश और एक शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण' विषय पर केंद्रित था.
कांग ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि सभी देश हमारा सहयोग करें और इस संकट को समाप्त करें. यह आसान नहीं है. यह कहना आसान है लेकिन करना आसान नहीं है, लेकिन अगर संकल्प हो तो कुछ भी किया जा सकता है.''
ताज होटल के जनरल मैनेजर थे कांग
कांग 26/11 के आतंकवादी हमले के समय मुंबई में ताज महल होटल के जनरल मैनेजर थे. उन्होंने इस बर्बर हमले में अपनी पत्नी और दो बेटों को खो दिया था. आतंकी हमलों के दौरान कई मेहमानों को बचाने के लिए उन्हें और उनकी टीम को ग्लोबल तारीफ मिली थी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








