
आतंकवाद का 'पापा', क्रूरता का दूसरा नाम... पाक आर्मी के सबसे विवादित जनरल की कहानी
AajTak
जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख होंगे. उन्हें इमरान खान का दुश्मन माना जाता है. सेना प्रमुख होने का मतलब है कि सेना के साथ-साथ वहां की सियासत और सरकार पर भी पकड़. पाकिस्तान के इतिहास में अब तक कई सेना प्रमुख रहे हैं, लेकिन एक ऐसा भी था जो अभी तक चर्चा में रहता है. उसका नाम था जनरल जिया उल-हक.
पाकिस्तान में सेना प्रमुख बनने का मतलब है कि आपके हाथ में न सिर्फ सैन्य शक्ति आ गई है, बल्कि सियासत और सरकार में भी आपकी पकड़ हो गई है. पाकिस्तान का इतिहास बताता है कि सरकार चलानी है तो आर्मी की सुननी होगी और नहीं सुनी तो फिर तख्तापलट के लिए तैयार रहिए.
वहां सेना की कितनी चलती है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान को बने 10 साल ही हुए थे और वहां सेना ने तख्तापलट कर दिया था. पाकिस्तान में पहला तख्तापलट 7 अक्टूबर 1958 को जनरल अयूब खान ने किया और मार्शल लॉ लगा दिया.
पाकिस्तान में अब फिर से नए आर्मी चीफ की नियुक्ति हुई है. उनका नाम जनरल आसिम मुनीर है. आसिम मुनीर पहले आईएसआई प्रमुख थे. उन्हें इमरान खान का दुश्मन और जनरल कमर जावेद बाजवा का करीबी माना जाता है. जनरल बाजवा दो दिन पहले ही रिटायर हुए हैं. अब नए सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का दखल सरकार में कितना होता है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन पाकिस्तान के इतिहास में एक ऐसा सेना प्रमुख भी हुआ है, जिसे अगर आतंकवाद का 'पापा' कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा.
उसका नाम था जनरल जिया उल-हक
1924 के अगस्त में 12 तारीख को जिया उल-हक पैदा हुए. जगह थी जालंधर. दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज और बाद में देहरादून में इंडियन मिलिट्री अकादमी में पढ़ाई की. फिर बंटवारा हुआ और परिवार चला गया पाकिस्तान.
1970 के दशक में जॉर्डन में गृह युद्ध छिड़ गया. इस युद्ध में पाकिस्तान भी गया. पाकिस्तानी सेना की कमान संभाली जिया उल-हक ने. इससे जिया उल-हक का कद बढ़ गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











