
'आतंकवादियों को पनाह देने वाले खुद के लिए खतरा पैदा करते,' SCO में राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में एक बार फिर आतंक पर प्रहार किया और इशारों में पड़ोसी देश पाकिस्तान पर सीधा हमला किया. राजनाथ ने दुनिया को आतंकवाद के प्रति सख्ती बरतने की अपील की और कहा- यदि कोई राष्ट्र आतंकवादियों को पनाह देता है, तो वह ना केवल दूसरों के लिए बल्कि स्वयं के लिए भी खतरा पैदा करता है.
दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इशारों में पाकिस्तान को कड़ा और सख्त संदेश दिया है. राजनाथ ने भारत के विजन को एक बार फिर स्पष्ट किया और पूरी दुनिया को संदेश दिया है. रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार का आतंकवादी कृत्य या किसी भी रूप में इसका समर्थन मानवता के खिलाफ एक बड़ा अपराध है और शांति और समृद्धि इस खतरे के साथ नहीं रह सकती है.
राजनाथ ने आगे कहा- यदि कोई राष्ट्र आतंकवादियों को पनाह देता है, तो वह ना केवल दूसरों के लिए बल्कि स्वयं के लिए भी खतरा पैदा करता है. युवाओं का कट्टरवाद ना केवल सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है, बल्कि यह समाज की सामाजिक-आर्थिक प्रगति के मार्ग में भी एक बड़ी बाधा है. रक्षा मंत्री ने कहा- भारत क्षेत्रीय सहयोग के एक मजबूत ढांचे की कल्पना करता है जो सभी सदस्य देशों के वैध हितों का ध्यान रखते हुए उनकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का परस्पर सम्मान करता है.
गलवान झड़प के बाद पहली बार राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से की बातचीत
चीनी रक्षा मंत्री से मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
इससे पहले राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष जनरल ली शांगफू से मुलाकात की थी. शुक्रवार को जारी चीनी रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सेनाओं और द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. चीन के रक्षा मंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से कहा कि उम्मीद है कि दोनों पक्ष दोनों सेनाओं के बीच आपसी विश्वास को लगातार बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे.
एक दिन पहले भारत ने चीन को दिया था सख्त संदेश

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











