
आज VP का चुनाव, देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा के बीच टक्कर
AajTak
Vice President Election: देश को आज अपना नया उप राष्ट्रपति मिलने वाला है. वोटिंग भी होगी और नतीजे भी आज ही घोषित कर दिए जाएंगे. मुकाबला एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की मार्गरेट आल्वा के बीच होने वाला है.
देश को आज नया उप राष्ट्रपति मिलने वाला है. चुनाव भी आज है और नतीजे भी आज ही आ जाएंगे. एनडीए की तरफ से मैदान में जगदीप धनखड़ खड़े हैं तो विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा पर दांव चला है. लेकिन राष्ट्रपति चुनाव की तरह इस बार भी ये मुकाबला एकतरफा बनता दिख रहा है. आंकड़ों के लिहाज से इस रेस में जगदीप धनखड़ काफी आगे चल रहे हैं. विपक्ष की तरफ से मार्गरेट अल्वा चुनाव जरूर लड़ रही हैं, लेकिन धनखड़ ने एक मजबूत लीड बना रखी है.
कैसे होता है उप राष्ट्रपति चुनाव, क्या प्रक्रिया?
उप राष्ट्रपति का चुनाव देश के लोकतंत्र में काफी मायने रखता है. ये पद कितना अहम है, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति को ही सारी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना होता है. वहीं पद के लिहाज से उप राष्ट्रपति प्रधानमंत्री से भी बड़े माने जाते हैं. ऐसे में जो भी इस पद पर आसीन होता है, कई जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करना जरूरी रहता है. आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो उप राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट डालते हैं. जो सदस्य मनोनीत होते हैं, उन्हें भी वोट डालने का अधिकार रहता है. ऐसे में वोटों की कुल संख्या 788 रहती है. इसमें लोकसभा के 543 वोट रहते हैं और राज्यसभा के 243. किसी को भी उप राष्ट्रपति का चुनव जीतने के लिए कम से कम 394 वोटों की जरूरत पड़ती है. जो भी इस आंकड़े तक पहुंच जाता है, उसकी जीत सुनिश्चित हो जाती है.
NDA की क्या स्थिति है?
इस चुनाव हर सांसद का एक वोट गिना जाता है. लेकिन खेल ये रहता है कि सांसद को अपनी पसंद के आधार पर प्राथमिकता तय करनी होती है. मतलब जो ज्यादा पंसद वो पहले नंबर पर और जो कम वो दूसरे नंबर पर. अब इसी प्रक्रिया के आधार पर देखें तो एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के खाते में अभी 395 वोट दिख रहे हैं, मतलब जितने की जरूरत है उससे ज्यादा उनके पक्ष में पहले ही जाते दिख रहे हैं. इसी वजह से इस चुनाव में जगदीप धनखड़ की जीत तय मानी जा रही है. वर्तमान में बीजेपी के लोकसभा में 303 सांसद हैं और राज्यसभा में पार्टी के पास 93 सांसद हैं.
विपक्ष में बिखराव, TMC ने बिगाड़ा खेल

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











