
आज 6 माह बाद जेल से बाहर आ सकते हैं संजय सिंह, रिहाई से पहले ट्रायल कोर्ट तय करेगा जमानत की शर्तें
AajTak
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आज जेल से बाहर आने की उम्मीद है. संजय सिंह को मंगलवार की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है.कुछ औपचारिकताएं पूरी नहीं होने की वजह से मंगलवार को उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कहा था कि अगर सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है. जमानत मिलने के बाद आज संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं. संजय सिंह की जमानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट द्वारा तय की जाएंगी.
दरअसल मंगलवार को जमानत मिलने के बाद बेल से जुड़ी कुछ फॉर्मेलिटीज पूरी नहीं सकी थी और सुप्रीम कोर्ट का बेल से जुड़ा आदेश भी अपलोड नहीं किया गया था. सुप्रीम कोर्ट से ऑर्डर पहले ट्रायल कोर्ट को भेजा जाना था और उसके बाद ट्रायल कोर्ट बेल का ऑर्डर तिहाड़ जेल में पहुंचना था. ये तमाम औपचरिकताएं मंगलवार को पूरी नहीं होने की वजह से वह जेल से बाहर नहीं आ सके थे.
यह भी पढ़ें: शराब घोटाला: गिरफ्तारी के 5 दिन बाद फार्मा कंपनी के डायरेक्टर ने BJP को दिया करोड़ों का चंदा, फिर बन गया सरकारी गवाह
आज सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर कॉपी पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में जाएगी, जहां इस मामले की सुनवाई जारी है. कोर्ट उनकी जमानत की शर्तें तय करेगा. यहां रिलीज ऑर्डर जमा होने के बाद बेल बॉन्ड बनेगा और उसके बाद ये बेल बॉन्ड से ऑर्डर तैयार होगा जो तिहाड़ जेल सुपरिंटेंडेंट के पास भेजा जाएगा और तब जाकर संजय सिंह की रिहाई हो पाएगी.
2 बजे तक रिहाई संभव
संजय सिंह की पत्नी, दोनों बच्चे और उनके दफ्तर के सहयोगी कुछ देर में घर से अस्पताल के लिए रवाना होंगे. अपने वकील के साथ संजय सिंह की पत्नी सुबह 10 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचेंगी. यहां से अदालत से रिहाई का आदेश लेकर के परिवार के सदस्य और वकील तिहाड़ जेल जाएंगे. कहा जा रहा है कि 11 बजे के करीब आईएलबीएस अस्पताल से संजय सिंह को डिस्चार्ज मिलेगा. वहां से संजय सिंह को सीधे तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








