
आज हो सकता है गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग की 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
AajTak
गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग की आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है. माना जा रहा है कि इस दौरान चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है.
गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग की आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है. माना जा रहा है कि इस दौरान चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है.
माना जा रहा है कि गुजरात में पिछले बार की तरह इस बार भी दो चरण में चुनाव कराया जा सकता है. आयोग के सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर के पहले हफ्ते में दो चरणों में गुजरात में मतदान कराया जा सकता है. संभवत: 2 दिसंबर को पहला चरण और 5 या 6 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग कराई जा सकती है. वहीं, मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है.
तारीखों के ऐलान में बढ़ा अंतर
इससे पहले 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में 12 अक्टूबर और गुजरात में 13 दिन बाद 25 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी. इस बार ये 13 दिनों का अंतराल बढ़कर 21 दिन तक जा सकता है. हिमाचल चुनाव की तारीखों का ऐलान 14 अक्टूबर को किया गया था. गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 तक है.
गुजरात में 27 साल से काबिज है बीजेपी गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा गरम है. बीजेपी गुजरात की सत्ता को बरकरार रखने की कवायद में जुटी है और इस बार 182 सीटों में से 160 प्लस का टारगेट रखा है. वहीं, कांग्रेस इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में जुटी है. इन सबके बीच आम आदमी पार्टी भी तमाम वादों के साथ दोनों की जगह नया विकल्प बनने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी है.
महाराष्ट्र से 1960 में अलग होकर अस्तित्व में आए गुजरात में साल 1992 में पहला चुनाव हुआ था. सूबे में कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन 1995 के चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज कर आई तो गुजरात पार्टी के तमाम नए निर्णयों की प्रयोगशाला बन गया. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से जरूर बीजेपी को चुनौती मिली, लेकिन अपनी सत्ता को बचाए रखने में सफल रही.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








