
आज से शुरू हो रहा 'कौन बनेगा करोड़पति', नजर आएंगे दो-दो अमिताभ बच्चन! आखिर क्या है पूरा मामला?
AajTak
अमिताभ बच्चन टीवी के इतिहास का सबसे पसंद किया जाने वाला रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लेकर आ चुके हैं. इस सीजन शो में काफी नई चीजें होने वाली हैं. बिग बी शो में एक नए अंदाज के साथ लौट रहे हैं.
बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन टेलीविजन पर अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से कई लोगों की जिंदगी बदल चुके हैं. इस शो में कंटेस्टेंट्स अपने ज्ञान के माध्यम से ढेर सारी रकम राशी जीतकर जाते हैं. पिछले 25 सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा ये शो अब दोबारा टीवी पर लौट रहा है जिसमें इस बार काफी कुछ बदलने वाला है.
'कौन बनेगा करोड़पति' में इस बार क्या होगा नया?
सोनी टेलीविजन ने हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 17 का नया प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें दो-दो अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं. जहां एक पुराने अंदाज वाले अमिताभ बच्चन हैं, वहीं दूसरे बदलते वक्त के साथ बदली हुई सोच वाले अमिताभ बच्चन दिखाई देते हैं. पुराने वाले 'बिग बी' शो को वही अंदाज में होस्ट करने की तैयारी करते हैं जैसा वो पिछले कुछ सालों से करते आ रहे हैं.
यहां देखें शो का नया प्रोमो:
वहीं दूसरे अमिताभ शो में हर तरीके के बदलाव की डिमांड करते हैं. उनका कहना है कि ये शो 'जेन एक्स' से जेन 'जी तक' पहुंच चुका है, अब शो में कुछ नया और अलग दिखाने की जरूरत है. वही पुराने तरीके को हटाकर, नई सोच में खुद को ढालने का वक्त आ चुका है. अब 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 17 पुराने संस्कार के साथ नए अंदाज में नजर आएगा. अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी होस्टिंग का जलवा बिखेरने लौट रहे हैं.
कब, कहां और किस वक्त आएगा 'कौन बनेगा करोड़पति'?

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











