
आज से करोड़ों Windows लैपटॉप और कंप्यूटर पर खतरा, तुरंत करें ये काम वर्ना हो सकता है हैक
AajTak
Windows 10 का सपोर्ट आज यानी 14 अक्टूबर 2025 से बंद हो रहा है. करोड़ों कंप्यूटर्स जिनमे Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है वो खतरे में आए जाएंगे और एक्स्टर्नल थ्रेट्स की वजह से सिस्टम हैक भी हो सकता है.
Microsoft ने Windows 10 का सपोर्ट ऑफिशियली बंद कर दिया है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब भी ज़्यादातर यूजर्स Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम ही यूज़ करते हैं तो उनका क्या होगा? यूजर्स के मन में कई सवाल हैं आइए बताते हैं कि सपोर्ट बंद होने से क्या होगा और लोगों के पास अब क्या ऑप्शन्स हैं.
Windows 11 कंपनी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने चार साल पहले लॉन्च किया था. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो 41% यूजर्स अब भी पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम यानी Windows 10 ही यूज़ कर रहे हैं.
उम्मीद से कम Windows 11 का एडोप्शन
चार साल पहले ही Windows 11 लॉन्च किया गया था, लेकिन एडोप्शन रेट कंपनी की उम्मीद से धीमा रहा. क्योंकि इतने समय के बाद भी सिर्फ 41% यूजर्स ही Windows 10 से Windows 11 पर शिफ्ट हुए हैं.
Windows 10 यूजर्स के लिए फ्री है Windows 11
अच्छी बात ये है कि अगर आप लाइसेंस्ड वर्जन Windows 10 यूज़ कर रहे हैं और आपका हार्डवेयर यानी लैपटॉप या पीसी की कॉन्फ़िगरेशन एलिजिबल है तो आप फ्री Windows 11 अपग्रेड कर सकते हैं. यहां लाइसेंस्ड वर्जन इस वजह से लिखा है, क्योंकि भारत में अब भी काफी सिस्टम पर पायरेटेड वर्जन Windows 10 चल रहा है और वो Windows 11 अपग्रेड के लिए एलिजिबल नहीं हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












