
आज शाम 5 बजे Sidharth Shukla की प्रेयर मीट, फैंस भी हो सकते हैं शामिल
AajTak
3 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार हुआ. उनके अंतिम संस्कार में टीवी के कई सितारे भी पहुंचे थे. सिद्धार्थ की दोस्त शहनाज गिल भी अंतिम संस्कार में पहुंची थी. सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज गिल टूट गई हैं.
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर निधन हो गया. हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला की 40 साल की उम्र में मौत हुई. एक्टर के यूं अचानक चले जाने की वजह से हर कोई दुखी हैं. फैंस सिद्धार्थ को बहुत याद कर रहे हैं. आज 6 सितंबर को सिद्धार्थ की प्रेयर मीट रखी गई है. उनकी प्रेयर मीट शाम 5 बजे होगी. प्रेयर मीट में फैंस जूम लिंक के जरिए ज्वॉइन कर सकते हैं. एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर इंवाइट लिंक शेयर किया है. सिद्धार्थ शुक्ला की प्रेयर मीट करणवीर बोहरा ने पोस्ट करते हुए लिखा- सिद्धार्थ शुक्ला की मां रति आंटी और उनकी बहनों ने आज शाम 5 बजे प्रेयर मीट रखी है. सिद्धार्थ के लिए सभी साथ आएं.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










