
'आज फिर से धर्म की स्थापना हुई...', महाभारत के एक्टर नितीश भारद्वाज ने कोर्ट से बरी होने पर किया कर्नल पुरोहित का स्वागत
AajTak
कर्नल पुरोहित के पुणे स्थित आवास के बाहर उनके स्वागत के लिए खड़े एक्टर नितीश भारद्वाज ने कहा, 'हमें बहुत खुशी है, यूपीए सरकार के नेताओं ने जो भगवा आतंक की शब्दावली बनाई थी, आज उसकी हार हुई है.
साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में गुरुवार को फैसला सुनाते हुए मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध करने के लिए एजेंसी का पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं. इसी के साथ ही 17 साल से कानूनी जंग लड़ रहे लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सात आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया.
पुणे में कर्नल पुरोहित का स्वागत
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि धमाकों में इस्तेमाल RDX कर्नल पुरोहित ने मुहैया कराया था, इसके कोई सबूत नहीं हैं. साथ ही कोर्ट ने बम बनाने में कर्नल पुरोहित की भूमिका होने से इनकार कर दिया. कोर्ट के फैसले के बाद कर्नल पुरोहित ने कहा कि इतने वर्षों तक लड़ी गई कानूनी लड़ाई में जीत हुई है और इसके लिए उन्होंने भारतीय सेना का भी आभार जताया.
ये भी पढ़ें: सेना में तैनात साथी बन गए ब्रिगेडियर, अब कर्नल पुरोहित का क्या होगा? मालेगांव केस में बरी होने पर कही ये बात
फैसले के बाद पुणे स्थित अपने आवास पर कर्नल पुरोहित ने रविवार को कहा कि यहां हमेशा से लोगों ने मेरा समर्थन किया और मैंने कहा था कि बरी होकर जरूर आऊंगा. कर्नल पुरोहित ने कहा कि झूठे आरोपों की वजह से इतने साल तक उत्पीड़न झेलना पड़ा.
कोर्ट से बरी होने के बाद कर्नल पुरोहित के स्वागत के लिए पूरी सोसायटी उमड़ पड़ी. उनके स्वागत के लिए परिवार और मित्रों की तरीफ से खास तैयारियां की गई थीं. ढोल और ताशे की धुन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और खुली जीप में बैठाकर रोडशो निकाला गया. इस दौरान यहां दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद नितीश भारद्वाज भी मौजूद रहे.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






