
'आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती...', सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी का पहला बयान
AajTak
मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, सच्चाई की जीत तो होनी ही थी. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज बड़ा खुशी का दिन है. सत्यमेव जयते… सत्य की जीत हो गई. डेमोक्रेसी की जीत हो गई.
सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रेस वार्ता की. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश भी मौजूद रहे. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ तल्ख टिप्पणियां की भी, लेकिन राहुल गांधी ने बहुत ही सपाट अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने इस फैसले को सच की जीत बताया और सभी को धन्यवाद किया, जो इस परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे.
बता दें कि, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक मनु सिंघवी, अधिर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, मलिकार्जुन खड़गे शामिल हुए. खड़गे ने कहा कि आज बड़ा खुशी का दिन है. सत्यमेव जयते… सत्य की जीत हो गई. डेमोक्रेसी की जीत हो गई.
उन्होंने कहा कि 'केवल राहुल गांधी की जीत नहीं है, सारे भारत की जनता की जीत है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत. अभी संविधान जिंदा है, न्याय मिल सकता है. यह आम लोगों का जीत है. लोक तंत्र और जनता की जीत है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र, संविधान की जीत और सत्यमेव जयते वाले ध्येय वाक्य की जीत है. '

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








