
आज की पॉपुलर न्यूज : फिल्म 'काली' के पोस्टर पर विवाद बढ़ा, दिल्ली और यूपी में डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर पर विवाद बढ़ता जा रहा है. फिल्म काली अब नई मुसीबतों में फंसती हुई नजर आ रही है. फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था. इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी दिखाया था. विवादित पोस्टर पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है और अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है. इसको लेकर दिल्ली और यूपी में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है. देखें दिनभर की बड़ी खबरें.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











