
आज का दिन: 45 साल से ऊपर के लोगों को कल से लगेगी वैक्सीन, ये है पूरा प्रोसेस
AajTak
कोरोना से निपटने की जद्दोजहद के बीच वैक्सीनेशन प्रोसेस जारी है. अब एक अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे.
कोरोना से निपटने की जद्दोजहद के बीच वैक्सीनेशन प्रोसेस जारी है. अब एक अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे. इससे पहले के दो फेज के वैक्सीनेशन में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र वालों को ही टीका लग रहा था. लेकिन अब 45 साल से ऊपर के सभी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए योग्य होंगे चाहे उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो या ना हो. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. तो कैसे वैक्सीन लेने के लिए रजिस्टर करना है पूरा प्रोसेस क्या है. और महाराष्ट्र में जिस तरह से केसेस बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए lockdown लगाने का विचार चल रहा है. Lockdown जो अचानक से इतने शॉर्ट पीरियड का समय देकर लगाया गया था उसका रिजल्ट आप जानते ही हैं. लोगों के सामने रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो गया था. और इसी को देखते हुए महाराष्ट्र के फॉर्मर सीएम पृथ्वीराज चवन ने प्रेस रिलीज़ में कहा है की अगर lockdown लगाया जाता है तो लोगों को समय से पहले बताना होगा. lockdown कम समय के लिए रखना होगा, और जिनकी नौकरी जाने की ज्यादा संभावना है उन्हे डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर करना होगा, साथ ही वैक्सीनेशन भी बढ़ाना होगा. वहीं मध्य प्रदेश में हर रोज़ करीब 2 हज़ार से ज्यादा केसेस आ रहे हैं. यहां के हालात देखते हुए सरकार ने एक रिपोर्ट तैयार की है जिसमें कहा गया है की अगले एक महीने मध्य प्रदेश के लिए बहुत मुश्किल होने वाले है और अंदाज़ा लगाया है की अप्रैल 25 तक रोजाना 56 हजार से ज्यादा एक्टिव केसेस हो सकते हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











