
आज का दिन: वैक्सीनेशन में 68% की गिरावट, डेल्टा वेरिएंट पर वैक्सीन काम करती है या नहीं?
AajTak
देश में 21 जून को जहां रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ, उसके बाद वैक्सीनेशन में भी 68% तक गिरावट देखी गई है. इसके साथ ही वैक्सीनेशन और इससे बनने वाले एंटीबॉडीज़ को लेकर भी कई स्टडीज़ सामने आईं हैं.
देश में 21 जून को जहां रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ, उसके बाद वैक्सीनेशन में भी 68% तक गिरावट देखी गई है. इसके साथ ही वैक्सीनेशन और इससे बनने वाले एंटीबॉडीज़ को लेकर भी कई स्टडीज़ सामने आईं हैं. इसी कड़ी में 100 डॉक्टर्स पर एक स्टडी की है दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ने. कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ थेराप्यूटिक इम्यूनोलॉजी एंड इंफेक्शियस डिजीज के वैज्ञानिक भी इस स्टडी का हिस्सा थे. रिसर्चर्स ने पाया है कि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हेल्थ वर्कर्स के संक्रमित होने के पीछे की वजह ज्यादातर में डेल्टा वैरिएंट ही था. और स्टडी में यह दावा किया गया है कि covid वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 8 गुना कम असरदार है. इस स्टडी की तुलना कोरोनावायरस के पहले स्ट्रेन से की गई है. आपको तो पता ही है की WHO ने पहले ही डेल्टा वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ कंसर्न के लिस्ट में डाल दिया. अब जहां एक बार फिर ये सवाल पूछा जा रहा है कि क्या ये वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट पर काम करती भी है या नहीं. तो इस स्टडी की फाइंडिंग्स क्या है?
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









