
आज का दिन: ट्विटर पर कसता जा रहा है शिकंजा, इस केस में MD से हुई पूछताछ
AajTak
कल शाम इंडिया टुडे टीवी ने अपने सूत्रों के बिनाह पर ये ख़बर भी ब्रेक किया कि टूलकिट विवाद में 31 मई को दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से पूछताछ भी की है और उसमें कई चौंका देने वाली जानकारी सामने आयी है.
आज तक रेडियो पर 17 जून के सुबह के न्यूज़ एनालिसिस पॉडकास्ट में जिन ख़बरों बात होगी वो ख़बरें नीचे दी जा रही हैं. अमन गुप्ता ने एक्सपर्ट्स के साथ इन पर विस्तार से चर्चा की है. इसे सुनने के लिए यहां क्लिक करें या इस स्टोरी के आख़िर में भी लिंक दी गई हैं वहां जाकर भी आप इस न्यूज़ पॉडकास्ट तक पहुंच जाएंगे. ट्विटर के लिए बुधवार का दिन अच्छा नहीं रहा. कई खबरों और मुद्दों से ट्विटर ही, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था. सबसे पहले तो ट्विटर को भारत में मिलने वाली लीगल प्रोटेक्शन यानी कानून सुरक्षा खो जाने को लेकर एक उहापोह को स्थिति रही। फिर ट्विटर पर गाज़ियाबाद में एक केस भी दर्ज हुआ. ट्विटर पर अबतक का ये पहला केस था जिसमें ये आरोप भी लगाए गए कि ट्विटर भ्रामक कंटेट नहीं हटाता. ट्विटर की मुश्किलें यहीं नहीं रुकी. कल शाम इंडिया टुडे टीवी ने अपने सूत्रों के बिनाह पर ये ख़बर भी ब्रेक किया कि टूलकिट विवाद में 31 मई को दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से पूछताछ भी की है और उसमें कई चौंका देने वाली जानकारी सामने आयी है. दरअसल, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट कर दिया था, जिसमें उन्होंने एक टूलकिट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया था, कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बिगाड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जताई और टूलकिट के इस मसले पर ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए संबित पात्रा के ट्वीट को मैनिपुलेटेड ट्वीट बताया था. अब मैनीपुलेटेड मीडिया का टैग लगाना ट्विटर को महंगा पड़ रहा है. तो दिल्ली पुलिस इसमें किस बात की जाँच कर रही है? ट्विटर के एमडी से जो पूछताछ और छानबीन हुई, उसमें मोटे तौर पर क्या सामने निकल कर आया है ?
भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








