
आज का दिन: क्यों गांधी परिवार के लिए अग्निपरीक्षा बन गए हैं हालिया चुनाव?
AajTak
'आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे कि पीएम के किस बयान को कहा जा रहा है मास्टरस्ट्रोक, क्यों गांधी परिवार के लिए हालिया चुनाव अग्निपरीक्षा बन गए हैं और क्यों कहा जा रहा है कि यूपी सरकार ने NSA का दुरूपयोग किया है.
आजतक रेडियो पर हम रोज़ लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’, जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों की सुर्ख़ियाँ और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर नितिन ठाकुर किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं. पीएम का बयान मास्टरस्ट्रोक? पीएम मोदी ने बंगाल पहुंचकर सीएम ममता बनर्जी पर सवाल उठाए. कहा कि जैसे वो मुसलमानों के वोट मांग रही हैं वो ठीक नहीं. फिर घुमा फिराकर उन्होंने जो कहा उससे उन्होंने कई निशाने एक साथ साध लिए. पीएम ने क्या कहा और उसे पॉलिटिकल पंडित मास्टर स्ट्रोक क्यों बता रहे हैं ये हमारे सहयोगी कुबूल अहमद समझा रहे हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











