
आज का दिन: क्या है ज़ीरो डे हैक? जिसे लेकर गूगल ने क्रोम यूज़र्स को दी चेतावनी
AajTak
भवानीपुर उपचुनाव में कौन से मुद्दे हैं भारी? जर्मनी में क्यों हार रही एंजेला मर्केल की पार्टी, क्या अभी उनकी वापसी के आसार हैं? और क्रोम यूज़र्स पर हैकिंग का ख़तरा. सुनिए आज तक रेडियो पर...
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में आज हम चर्चा करेंगे भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव पर. जानेंगे किआखिर भवानीपुर का चुनाव प्रचार इतना तीखा क्यों रहा और आखिर वो कौन से मुद्दे हैं जिन्हें लेकर पार्टियां भवानीपुर के चुनावी रण में उतरी ? चर्चा चुनाव प्रक्रिया के हिसाब से क्या एंजेला मर्केल की पार्टी की वापसी हो सकती है? इस मुद्दे पर भी होगी. इसके साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि गूगल, क्रोम को लेकर जिस हाई सिक्योरिटी रिस्क की बात कर रहा है वो आखिर है क्या?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









