
आज का दिन: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, कैसे खोले जाएं स्कूल?
AajTak
तीसरी लहर, डेल्टा वेरिएंट के खतरे के बीच आख़िरकार दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि सरकार को अब स्कूल्स को खोलना चाहिए. साथ ही उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि भारत के बच्चों की इम्युनिटी अच्छी होती है. उन्होंने यूनिसेफ के एक रिपोर्ट का जिक्र किया जो कहती है की corona के दौर में डिजिटल डिवाइड बढ़ा है.
देश में बच्चों के वैक्सीनेशन पर लगातार काम चल रहा है. सरकार समय-समय पर इसको लेकर देश की जनता को अपडेट भी करती रहती है. ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि अगस्त तक बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी. वहीं WHO और ICMR की ओर से अगस्त में तीसरी लहर को लेकर चेतावनी भी दी जा रही है. बावजूद इसके लगभग सभी राज्यों में अनलॉक हो चुका है. लेकिन हम इस बात को भी झुठला नहीं सकते कि कोरोना महामारी में जो चीज़ सबसे ज़्यादा प्रभावित हुई है, वो है शिक्षा.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









